UP Board Result 2020: आगरा की अंशिका को प्रदेश में मिला पांचवां स्थान, डॉक्टर बन करना चाहती हैं सेवा

आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही टॉपरों की सूची भी जारी कर दी गई है। इस बार आगरा जिले के फतेहाबाद से हाईस्कूल की छात्रा अंशिका बघेल ने प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है। अंशिका ने हाईस्कूल में 94.67 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। अंशिका मानसिंह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद की छात्रा हैं। वहीं, आकाश कुशवाह ने प्रदेश में नौंवा और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आकाश भगवान दास उम्‍मेद सिंह इंटर कॉलेज के छात्र हैं।

Recommended Video

    आगरा की अंशिका को प्रदेश में मिला पांचवां स्थान, डॉक्टर बन करना चाहती हैं सेवा
    UP Board 10th Result 2020 Topper: Anshika baghel of Agra gets fifth rank in uttar pradesh

    डॉक्टर बनने का है सपना
    सामान्य परिवेश में पढ़ाई करने वाली अंशिका बघेल के पिता नरेंद्र बघेल एक स्कूल में कार्यरत हैं। अंशिका ने मीडिया से बातचीत में अपनी कामयाबी को बड़ी संजीदगी से साझा किया। अंशिका ने बताया कि कड़ी मेहनत से सफलता हासिल होती है। घर में स्कूल की पढ़ाई को दोहराया। रोजाना कड़ा अभ्यास किया। अंशिका ने बताया कि वो परीक्षा की तैयारी के दौरान रोज 4 से छह घंटे पढ़ाई करती थी। अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु और परिवारीजनों को दिया। अंशिका का सपना एक डॉक्टर बनने का है।

    माता-पिता दोनों ने किया प्रेरित
    अंशिका बघेल ने बताया कि उन्होंने ये सोचा था कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने हैं। लेकिन प्रदेश में पांचवी रैंक आएगी ये उनके लिए एक सपने जैसा है। इस बात से परिवार के सभी लोग बेहद खुश है कि उत्तर प्रदेश की टॉपर सूची में उनका नाम आया है। पढ़ाई के लिए माता-पिता दोनों ने प्रेरित किया है। पिता एक स्कूल में कार्यरत हैं, हमेशा उन्होंने शिक्षक के तौर पर मार्गदर्शन किया है। मां गृहणी होने के बावजूद पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित करती हैं।

    3.10 लाख परीक्षार्थियों का आया परिणाम
    आगरा में हाईस्कूल का रिजल्ट 88.31 फीसदी रहा और यह प्रदेश में 12वें नंबर पर है। इंटरमीडिएट में जिले में 72.84 फ़ीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं प्रदेश में स्थान 57 है। बता दें कि आगरा मंडल में 3.10 लाख परीक्षार्थियों का परिणाम आया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल मंडल के परीक्षार्थियों ने उत्सुकुता से अपना परिणाम देखा। इसमें से करीब 33 हजार परीक्षार्थी अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा में अनुपस्थित थे। जनपद में हाईस्कूल में 62,810 और इंटरमीडिएट में 56,637 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इन दोनों कक्षाओं में जिले में हिंदी विषय की परीक्षा 10,750 परीक्षार्थियों ने छोड़ी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+