Agra News: दो लोगों ने कुत्ते के साथ की निंदनीय हरकत, किसी ने चुपके से वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, जानिए मामला

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आगरा में दो लोगों ने कुत्ते के साथ निंदनीय हरकत की। इस दौरान किसी शख्स ने चुपके से इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा बताया गया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

two-people-did-bad-work-with-a-dog-in-agra-up-video-goes-viral

दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के आगरा जनपद के सिकंदरा इलाके की बताई जा रही है। सिकंदरा थाने के शास्त्रीपुरम इलाके पवन लवानियां और रुपेश कुमार नामक दो लोगों ने गुरुवार को एक कुत्ते की पहले डंडे से पीटाई की।

पिटाई करने के बाद उन लोगों ने कुत्ते के पैर में रस्सी बांध दी। रस्सी बांधने के बाद बाइक से क्रूरता पूर्वक उसे घसीटने लगे। इस दौरान किसी शख्स ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले उसे वायरल किया तो लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की जाने लगी।

इस बारे में सिकंदरा थाने के प्रारी निरीक्षक नीरज शर्मा द्वारा बताया गया कि पवन लवानियां और रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पवन ने बताया कि वह सैल्समैन है। दो दिन पहले कुत्ते ने उसे काट लिया था।

इसके बाद पवन ने अपने दोस्त रूपेश के साथ मिलकर कुत्ते को मारने की योजना बनाई। गुरुवार को वह कुत्ता उन्हें दिखाई दिया। इसके बाद दोनों ने लाठी-डंडे लेकर उसे पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के बाद उसे बाइक से बांध कर घसीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+