आगरा: कुएं में उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर जाम किया हाईवे

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में कुआं साफ करने उतरे तीन युवकों की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण हाइवे पर जाम लगाए हुए थे।

three young man died during well cleaning in agra

जहरीली गैस के चलते हुई तीन युवकों की मौत

हादसा आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे के रास्ते में पड़ने वाले सौरा गांव में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कुएं को साफ करने के लिए कुएं में उतरे एक युवक को जब तकलीफ हुई तो उसे बचाने के लिए दो अन्य युवक भी कुएं में उतर गए। कुएं में बन रही जहरीली गैस के चलते तीनों में से कोई भी वापस नहीं लौट सका और उनकी कुएं के अंदर ही मौत हो गई।

युवकों की मौत से गुस्साए ग्राामीणों ने लगाया जाम

तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शवों के अंतिम संस्कार के बजाए उन्हें आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस को जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिवार और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में लगी पुलिस की कोशिश नाकाम साबित हो रही है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण और परिजन जाम लगाए हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+