आगरा: सुलभ शौचालय में ब्लास्ट, दो लोगों की मौत, दर्जनों घायल
आगरा। मोहब्बत का शहर आगरा शुक्रवार को धमके से गूंज गया। यहां के रकाबगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह बस स्टैंड पर एक सुलभ शौचालय के सीवर में विस्फोट हुआ। इस धमके में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हैं। आगरा के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि शौचालय में मौजूद दो व्यक्ति सेप्टिक टंकी में गिर पड़े, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

दोनों शवों को बाहर निकाल लिया गया है। एक मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी दीनदयाल के रूप में हुई है। आगरा नगर निगम के पर्यावरण अधिकारी राजीव राठी ने कहा कि सेप्टिक टंकी को काफी समय से साफ नहीं किया गया था।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि सुबह में शौचालय के बाहर काफी लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उसने कहा, "हमने जोर की आवाज सुनी। शौचालय का फर्श ढह गया और शौचालय सीट पर बैठे दोनों व्यक्ति सेप्टिक टंकी में समा गए।"












Click it and Unblock the Notifications