सिम चोरी कर छात्र ने सराफ से मांगी थी 350 करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
आगरा। पढ़ने लिखने की उम्र में एक इंटर के छात्र ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया, जो अब उसकी लिए मुसीबत का सबब बन गया है। दरअसल, इंटर के छात्र ने पीसी चेन्स के मालिक मनोज गुप्ता से 350 करोड़ की रंगदारी मांग ली। रंगदारी में मांगी गई रकम ही इतनी ज्यादा थी कि पुलिस सुनते ही समझ गई कि यह कोई अनाड़ी ही है। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को जेल भेज दिया है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, कमला नगर निवासी पीसी चेन्स के मालिक मनोज गुप्ता के मोबाइल फोन पर 28 जुलाई को शाम करीब साढ़े सात बजे धमकी भरा फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने 350 करोड़ रंगदारी मांगी। रंगदारी न देनेन पर परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। इससे वो दहशत में आ गए। धमकी देने वाले ने खुद को बड़ा बदमाश बताया था, उसका अंदाज भी डरावना था। जिसके बाद मनोज गुप्ता ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। रकम सुनकर पुलिस भी चौंक गई। पुलिस को शक हुआ कि यह काम किसी पेशेवर बदमाश का नहीं हो सकता।

सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पकड़ा
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस टीम को लगाया। जिस सिम से कॉल की गई, वो नगला देवजीत निवासी राहुल के नाम पर रजिस्टर्ड था। पुलिस राहुल तक पहुंच गई। उसने इस तरह का कोई कॉल करने से इनकार कर दिया। सर्विलांस की मदद से पता चला कि सिम काफी दिन से बंद भी था। सर्विलांस टीम ने बताया कि सिम भरत के मोबाइल में इस्तेमाल किया गया है। इसे धमकी दिए जाने से पहले रिचार्ज कराया गया था।

इंटर के छात्र को पुलिस ने किया अरेस्ट
सीओ ने बताया कि पुलिस को पता चल गया कि रंगदारी मांगने की कॉल नगला देवजीत में ही रहने वाले भरत चौधरी उर्फ प्रियांशु के मोबाइल से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने 18 वर्षीय भरत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि वह इंटरमीडिएट का छात्र है। भरत के पिता मनोज गुप्ता के यहां 12 वर्ष से काम कर रहे हैं। गुरुवार को आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया। छात्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने पिता से सुना था कि मनोज गुप्ता के पास काफी पैसा है। उसे लगा कि एक फोन करके रुपए मिल जाएंगे। भरत ने बताया कि वो कारोबारी से ज्यादा रकम लेना चाहता था। इसलिए कहा था कि 10-15 लाख तो शूटरों को देता हूं। इससे कारोबारी डर गए थे।

भरत ने मोबाइल चुरा लिया था सिम
पुलिस ने राहुल से भरत चौधरी के बारे में जानकारी ली। उसने बताया कि भरत ने उसका मोबाइल लिया था। वो इसे खोलकर देख रहा था। इसी दौरान चोरी से सिम निकालकर ले गया। वो सिम काफी समय से बंद था। पुलिस ने भरत को पकड़ लिया। उसने कॉल करने की बात कबूल कर ली।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications