Agra News: पुलिसवालों को भी रुला गया 'भूरा', स्ट्रीट डॉग की निकाली गई शव यात्रा, किया गया अंतिम संस्कार
Agra News: आगरा में एक स्ट्रीट डॉग की मौत हो जाने के बाद उसकी शवयात्रा निकाली गई और रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। इतना ही नहीं उसकी मौत से इंसान ही नहीं पुलिस वालों की आंखें नम हो गईं।
यह पूरा मामला आगरा जनपद के हरि पर्वत थाने का है। बताया जा रहा है कि हरि पर्वत थाने में 12 साल पहले एक कुत्ता आया और वह थाने के समीप ही रहने लगा। उसके पुलिस वालों द्वारा खाना खिलाया जाता था।

लोगों ने बड़े प्यार से उसका नाम भूरा रखा। चौबीस घंटे वह थाना परिसर में ही रहता था और थाने की रखवाली करता था। जो भी थानेदार आता वह भूरा की इमानदारी से काफी प्रभावित रहता था।
बताया जा रहा है कि बुधवार को भूरा रोड पर टहल रहा था। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भूरा गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसे अंदरुनी चोटें आई थीं और गुरुवार को भूरा उसकी मौत हो गई।
उसके बाद पुलिसकर्मी काफी दुखी हो गए। भूरा की मौत के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों द्वारा भूरा की शवयात्रा निकाली गई। पुलिस कर्मियों द्वारा रीति-रिवाज के साथ भूरा का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं भूरा को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications