आगरा में बेटे ने पिता को छत से नीचे फेंका, दोनों टाँगें टूट गईं
आगरा। हिस्सा-बंटवारे को लेकर लड़ाई-झगड़े तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन ऐसे झगड़े कम ही होते हैं, जहां बेटा-बाप के खून का प्यासा हो जाए। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया। यहां बेटे ने अपने बाप को छत से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने पर उनकी दोनों टांगें टूट गईं।

संवाददाता ने बताया कि, जिला हाथरस निवासी एक परिवार सिकन्दरा क्षेत्र में मकान बनाकर रह रहा था। उस परिवार में एक बुजुर्ग के दो बेटे और एक बेटी हैं। एक बेटे की शादी एत्मादपुर से हो चुकी है। वहीं, दो अभी क्वारे हैं। इस घर में बड़े बेटे का अपने पिता से झगड़ा होता रहता है। झगड़े में पत्नी और ससुराली जन भी हिस्सा लेते हैं। बेटे को इतना गुस्सा आया कि, छत पर जाकर बैठे बाप को ही छत से नीचे फेंक दिया।

पीड़ित के मुताबिक, 'उसने बेटे से कहा था कि प्रॉपर्टी दो बेटों में बराबर बंटेगी। लेकिन बड़ा बेटा मानने के लिए तैयार नहीं है। वो मारपीट करता रहता है। आज तो हदें ही पार कर दीं।'' पिता की जिंदगी खराब कर दी। संवाददाता ने बताया कि, इस मामले की शिकायत पुलिस कप्तान कार्यालय तक पहुंचा दी गई है। पीड़ित की हालत ठीक नहीं है। वह चल-फिरने लायक नहीं रह गया। देखा यह जाएगा कि अब पुलिस क्या कार्रवाई करती है।













Click it and Unblock the Notifications