आगरा में स्मृति ईरानी बोलीं- यूपी चुनाव में कांग्रेस ने मानी हार, पहले भी गायब थी, अब भी गायब है...

आगरा, 31 जनवरी: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। बीजेपी नेता लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं। आगरा पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले 'गायब' थी और अब भी 'गायब' है, क्योंकि उसने चुनावों में हार को 'स्वीकार' कर लिया है।

Smriti Irani in Agra says Congress has accepted defeat in Upcoming Uttar Pradesh election

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान पर किया कटाक्ष

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान पर कटाक्ष किया और राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा, 'प्रियंका संकेत दे रही हैं कि घर में एक लड़का है, जो लड़ नहीं सकता'। उन्होंने दावा किया कि भाजपा फिर से सत्ता में आ रही है, क्योंकि लोग इसका समर्थन कर रहे हैं।

'सपा, बसपा और कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है'

स्मृति ईरानी ने कहा कि बीजेपी को जनता के मिल रहे समर्थन से समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस, बसपा नाराज हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले गायब थी और उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान भी गायब रही। उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। बता दें, स्मृति ईरानी बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए आगरा में थीं। इससे पहले मेरठ में स्मृति ईरानी ने कहा था, ''वोट देना है तो महिला सुरक्षा के लिए दीजिए। अगर आप चाहते हैं कि बेटियां शाम को सुरक्षित घर वापस आएं तो बीजेपी को वोट दें। यूपी के लोगों ने बदलाव की राजनीति देखी है, बदले की राजनीति नहीं चाहिए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+