T20 world cup: मैच को लेकर उत्साहित हैं क्रिकेटर राहुल चाहर के पैरेंट्स, बेटे को लेकर कही ये बात

आगरा, 24 अक्टूबर: भारत और पाकिस्‍तान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का 16वां मुकाबला रविवार को दुबई में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्‍तान की टीम छठी बार टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में आमने-सामने होगी। ऐसे में सभी की निगाहें अब मैच पर टिकी हैं। आगरा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए विश्वकप और भी खास रहेगा, क्योंकि टीम इंडिया में आगरा के क्रिकेटर राहुल चाहर भी शामिल हैं। राहुल चाहर का परिवार भी इस मैच को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा, "अगर हमारा बेटा आज के मैच में खेलता है, तो उसे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और भारत को जीत दिलाना चाहिए।"

Rahul Chahar parents says if our son plays in match he must lead India to a win

तेज गेंदबाज बनना चाहते थे राहुल चाहर

राहुल भी अपने कजिन दीपक चाहर की तरह तेज गेंदबाज बनाना चाहते थे, लेकिन कोच और ताऊ लोकेंद्र चाहर ने राहुल को स्पिनर बनने की सलाह दी और और आज राहुल को पूरा विश्व जानता है। राहुल टी20 विश्वकप टीम का हिस्सा का हैं। टीम में चुने जाने पर राहुल का परिवार बेहद खुश है।

ताऊ ने करवाई प्रैक्टिस


राहुल के पिता देशराज चाहर का कहना है कि अगर आज उनका बेटा मैच में खेलता है, तो उसे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और भारत को जीत दिलाना चाहिए। पिता ने बताया कि राहुल के क्रिकेट की शुरुआत अपने बड़े भाई दीपक को देखकर की थी। दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर दीपक को घर के सामने गेंदबाजी की प्रैक्टिस कराते थे। करीब आठ साल की उम्र में राहुल ने दीपक को देखकर गेंद उठाई थी। इसके बाद उनके भाई लोकेंद्र चाहर ने उनसे कहा कि इसको भी क्रिकेट खिलाते हैं।

राहुल ने अपने प्रदर्शन के दम पर राजस्थान की रणजी टीम में जगह बनाई। फिर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ पांच विकेट लिए। इसके अलावा एक सीजन में रणजी में 7 बार 5 विकेट लेकर राहुल सबकी नजरों में आ गए। इसके बाद आईपीएल में भी राहुल का शानदार प्रदर्शन जारी रखा। देशराज ने कहा कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर टीम में जगह मिलती है तो वह बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+