सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने आगरा के खंदौली टोल पर रोका, हाथरस जा रहे थे सभी

आगरा। यूपी के चर्चित हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है, लोगों में आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर उतकर प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं, पीड़िता का गांव इस समय सियासी पार्टियों के लिए भी अखाड़ा बन चुका है। रविवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आगरा के खंदौली टोल से होते हुए हाथरस जा रहा था। लेकिन पुलिस ने सपा प्रतिनिधिमंडल खंदौली टोल पर रोक लिया। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ।

Police stopped SP delegation at Khandauli toll in Agra

वहीं, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम आज गांव पहुंची है। कांग्रेस के बाद आज पीड़िता के परिवार से मिलने अन्य दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं। खबर है कि समाजवादी पार्टी के पांच बड़े नेता आज पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं। इसके चलते बूलगढ़ी गांव में पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को और भी सख्त कर दिया है।

रविवार को समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बूलगढ़ी गांव पहुंचा। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को गांव के बाहर ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। सपा नेता और पुलिस आमने-सामने आ गए। बातचीत के बाद पुलिस ने दो पूर्व सांसदों धर्मेंद्र यादव, रामजी लाल सुमन समेत 5 लोगों को पीड़ित के परिवार से मिलने की इजाजत दी। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+