'सास पर भूत का साया है...', बहू ने ससुराल में रहने से किया इनकार, मामला पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र
Agra Uttar Pradesh Latest News: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित परिवार परामर्श केंद्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। परिवार परामर्श केंद्र में एक बहू द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसके सास के ऊपर भूत सवार है। भूत सवार होने के चलते उसकी सास लगातार उसके साथ मारपीट करती है।
ऐसे में अब वह अपने ससुराल नहीं जाना चाहती है। उसका कहना है की मारपीट करने के बाद जब भूत उतर जाता है तो सास पूरी बात भूल जाती है। इस दौरान सास का रूप काफी उग्र होता है और घर वाले हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं।

मामले में बहू द्वारा शिकायत किए जाने के बाद काउंसलर द्वारा दोनों को अगली तारीख पर बुलाया गया है। फिलहाल बहू का कहना है कि अब वह अपने ससुराल में नहीं रहना चाहती है वह अपने मायके में रहेगी या फिर किसी दूसरे स्थान पर पति के साथ रहेगी लेकिन ससुराल भी नहीं रहेगी।
2 साल पहले हुई थी उसकी शादी
जिले की एक युवती की शादी दो साल पहले हुई थी। उसका कहना है कि शादी के बाद जब वह मायके से ससुराल आई तो सास का व्यवहार देखकर हैरान रह गई। उसने बताया कि उसकी सास पर भूत का साया है और वह उसे पीटती है।
उसने कहा कि पहली बार जब उसके सामने यह सब हुआ तो उसने अपने पति से इसके बारे में जानकारी ली। जिसपर उसके पति द्वारा बताया गया कि उसकी मां के ऊपर कोई शक्ति आ जाती है जिसके चलते उसकी मां ऐसा करती है।
बहू का आरोप है कि उसके पति द्वारा यह भी बताया गया कि उसकी मां उसके पिता के साथ भी इसी तरह मारपीट करती थी। ऐसे में सास की हरकत को देखकर बहुत डर गई और फिर अब वह ससुराल में नहीं रहना चाहती है।
सास, बेटा और बहू दिनों से की जाएगी बातचीत
रविवार को यह मामला जब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो काउंसलिंग करने वालों द्वारा बहू से बातचीत की गई। उसके बाद सास तथा उसकी बेटे को भी काउंसलिंग के लिए अगली तिथि पर बुलाया गया है।
काउंसलर का कहना है कि मामला भूत प्रेत का नहीं बल्कि आस्था का है। अगली तिथि पर तीनों को साथ में बुलाया जाएगा और तीनों से इस मामले को लेकर बातचीत की जाएगी और जानने का प्रयास किया जाएगा की सास द्वारा ऐसा क्यों किया जाता है। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications