रास्ते में नाश्ता करने के लिए रुका परिवार, मां-बच्ची को ट्रक ने चपेट में लिया

Agra News, आगरा। यूपी के आगरा में थाना अछनेरा के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे बैठी एक मां-बेटी को तेज गति से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने के कारण मां-बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे को देख मौके से निकल रहे राहगीर और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ने लगे।

Mother and daughter died in accident

काफी देर से पहुंची पुलिस
वहीं थाने के सामने हुई दर्दनाक मौत के बाद भी पुलिस काफी देरी से पहुंची। पुलिस के देरी से पहुंचने से कस्बे के लोगों में आक्रोश भड़क गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया और मौके से भाग रहे ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि अछनेरा के गांव छहपोखर निवासी राकेश अपनी पत्नी मनीषा उम्र 24 साल और बेटी अमृता उम्र 8 माह को लेकर अपनी ससुराल महुआ से गांव जा रहा था।

Mother and daughter died in accident

परिजनों ने किया हंगामा
तभी थाना अछनेरा चौराहे पर वह नाश्ता लेने के लिए रुक गया और मां बेटी को सड़क किनारे बैठा कर नाश्ता लेने के लिए चला गया। इसी दौरान तेज गति से आ गए ट्रक ने मां-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने थाना अछनेरा में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें:- आगरा सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+