आगरा के प्राथमिक स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 90 बच्चों को आयी खूनी उल्टी
आगरा। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए मिड डे मील योजना की शुरुआत की गयी थी। लेकिन अब यही मिड डे मील अब इन बच्चों के लिए जानलेवा बन गया है।

मिड डे मील की कढ़ी बनी जानलेवा
ताजा मामला आगरा के खेरागढ़ प्राथमिक स्कूल का है जहां मीड मील का दूध पीकर बच्चों को खूनी उल्टी आने लगी। यहां मिड डे मील में दूध पीते ही 90 बच्चों की हालत बिगड़ गई और उन्हें खूनी उल्टी आने लगी है।
सड़क पर फेंका बच्चों ने मिड डे मील का खाना
बच्चों को खेरागढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां बच्चों का इलाज किया जा रहा है। जहां अभी भी 15 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चों को फूट प्वाइजनिंग हुआ है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं जहा बच्चों को मिड डे मील का खाना खाने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले लकनऊ में भी जहरीला दूध पीने की वजह से 100 से अधिक बच्चों को भर्ती कराया गया था।
वहीं आगरा के प्राथमिक स्कूल में हुई इस घटना के बाद यहां के डीएम ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। डीएम पंकज यादव, एसएसपी परमिंदर सिंह सहित यहां के बीएसए ने अस्पताल में पहुंचकर बच्चों का हालचाल लिया।












Click it and Unblock the Notifications