20 रुपए के रिचार्ज कूपन के लिए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

मृतक के परिजनों के अनुसार, विवाद एक 20 रुपये के रिचार्ज कूपन को दुकानदार को वापस करने को लकर हुआ।

आगरा। आगरा में 20 रुपए के रिचार्ज कूपन के लिए दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुकानदार ने रिचार्ज कूपन को बेचने के बाद वापस लेने से मना कर दिया था, जिसको बाद उसको दंबग ने गोली मार दी। घटना आगरा के थाना सिकंदरा के गांव गैलाना की है। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया।

20 रुपए के रिचार्ज कूपन के लिए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

गैलाना गांव के 65 साल के उदयराम अपने घर में ही मोबाइल रिचार्ज की दुकान करते थे। उदयराम के परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम को गांव के ही सन्नी ने 20 रुपये का रिचार्ज कूपन खरीदकर कुछ देर बाद उसे वापस करना चाहा। जिस पर कूपन को यूज कर लेने की बात कहते हुए उदयराम ने कूपन वापस लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद सन्नी अपने एक साथी के साथ आया और उदयराम के सीने में गोली मारकर बाइक से फरार हो गया।

घायल उदयराम को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में सन्नी समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी लेकिन वह परिवार समेत फरार है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+