दहेज के ​5 लाख के लिए कोर्ट परिसर के बाहर दिया तीन तलाक, किया दूसरा निकाह

आगरा। तीन तलाक पर कानून बनने के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। ताजनगरी आगरा में दूसरा तीन तलाक का मामला आया है। यहां कोर्ट परिसर के बाहर ही पति ने पत्नी को तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया।

man second marriage after gives triple talaq to wife for dowry

5 लाख नहीं मिले तो कर लिया दूसरा निकाह

जानकारी के मुताबिक, आगरा के मंटोला के रहने वाले आफाक ने 5 लाख की मांग पूरी नहीं होने की वजह से पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया। पीड़ित ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने बताया कि महिला की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में मुकदमा लिखा लिया गया है और इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस से की शिकायत तो पति ने दिया तीन तलाक

गुरुवार को बरेली से भी ट्रिपल तलाक देने का मामला सामने आया था। बरेली के किला थाना क्षेत्र के स्याले नगर में चांद बी की शादी दो साल पहले राशिद से हुई थी। चांद बी का आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद ही उसका पति राशिद उसके साथ मारपीट करने लगा। उसका आरोप है कि राशिद उसे बेल्टों और लोहे के तार से बेरहमी से पीटता था। इतना ही नहीं जब वो गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया, जिसके बाद चांद बी ने महिला थाने में शिकायत की तो उसके पति ने थाने में ही उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक बोल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+