धोखे से युवक का प्राइवेट पार्ट काट बनाया किन्नर, परिवार ने अपनाने से किया इनकार
आगरा। उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति को धोखे से किन्नर बनाने का मामला सामने आया है। मामला आगरा के प्रकाश नगर का है जहां युवक को अब उसके परिवार वाले स्वीकार नहीं कर रहे हैं। यूपी: नशीली चाय पिलाकर किन्नरों ने काट दिए दो युवकों के गुप्तांग

दर्दनाक दवा: दिल्ली में इलेक्ट्रिक शॉक और हॉर्मोन थेरेपी के जरिए हो रहा है गे-लेस्बियन का इलाज
पीड़ित व्यक्ति प्रीतम उर्फ प्रीती का कहना है कि वह चार साल पहले एक हीरो ने उसे एक पार्टी में बुलाकर उसे लालच देकर उसे अपना दोस्त बनाया और फिर उसके खाने में दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। देश की पहली ट्रांसजेंडर सब-इंस्पेक्टर बनेंगी पृथिका, कोर्ट ने बताया एकदम फिट
प्रीतम ने आरोप लगाया कि उसे धोखे से बेहोश करके उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। वहीं जब पीडित ने अपना हाल परिवार वालों को बताया तो परिवार ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। पहली ट्रांसजेंडर प्रिंसिपल मानबी की दर्दनाक कहानी: बचपन में ड्रग्स देकर कई बार हुआ रेप
पीड़ित ने कहा कि उसका प्राइवेट पार्ट काटने के बाद उसे धमकी दी गयी कि वह अब किन्नर है ऐसे में उसकी अब कोई नहीं सुनेगा। ऐसे में अगर उसने किसी से शिकायत की तो वह उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजवा देंगे।
यही नहीं पीड़ितो को छह महीने तक अंधेरे कमरे में रखा गया और जब वह खुद को किन्नर मानने के लिए तैयार हो गया तो उसे एक क्षेत्र का जिम्मा सौंप दिया गया।
पीड़ित की पत्नी ने इस घटना के बाद उसे तलाक दे दिया है। अब मजबूर होकर प्रीतम पुलिस के आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications