सास ने पत्नी का कराया गर्भपात तो बदला लेने के लिए साले को उतार दिया मौत के घाट
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सास से बदला लेने के लिए सगे दामाद ने अपने 10 साल के साले की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मासूम के शव को दिल्ली से बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

गला दबाकर कर दी हत्या
मामला आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। दरअसल, आरोपी गुड्डू की पत्नी का उसकी सास ने गर्भपात करवा दिया था, जिसके बाद से ही गुड्डू अपनी सास को अजन्मे बच्चे का कातिल मानने लगा और उसने इसका बदला लेने की ठान ली। सास से बदला लेने के लिए गुड्डू ने अपने 10 वर्षीय साले रेहान की कत्ल की साजिश रची और उसे चुपचाप अपने साथ दिल्ली ले गया, जहां आरोपी जीजा गुड्डू ने यमुना के किनारे साले रेहान की गला दबाकर हत्या की और उसके शव को यमुना नदी में ठिकाने लगा दिया।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
इधर रेहान के गायब होने पर परिजनों ने 9 अक्टूबर को थाना एत्माद्दौला में रेहान को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो कत्ल से जुड़ा सुराग पुलिस के हाथ आ गया।

सीसीटीवी में आरोपी हुआ था कैद
सीसीटीवी में रेहान अपने सगे जीजा गुड्डू के साथ आखिरी बार ऑटो में जाता हुआ नजर आया तो पुलिस की जांच को मजबूत दिशा मिल गई। बाद में पुलिस ने आरोपी गुड्डू से सख्ती से पूछताछ की तो मासूम के कत्ल की कहानी सबके सामने आ गई। आरोपी गुड्डू की निशानदेही पर पुलिस मासूम के शव को दिल्ली से बरामद कर लिया है












Click it and Unblock the Notifications