5 हजार में 2 घंटे के लिए दुल्हन बनती थी लड़की, सुहागरात से पहले करती थी ये काम

आगरा। ताजनगरी आगरा में एक लुटेरी दुल्हन पुलिस के हत्थे चढ़ गई। ये लड़की 5 हजार रुपए में दो घंटे के लिए दुल्हन बनने को तैयार रहती थी। बीते दिनों भी वह 5 हजार रुपए लेकर तीन बच्चों के बाप की दुल्हन बनी। दावत के दौरान ही खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखे कीमती समान को लेक चंपत हो गई।

5 हजार में शादी के लिए तैयार हुई युवती

5 हजार में शादी के लिए तैयार हुई युवती

युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। उसी के जरिए एक युवक से संपर्क हुआ। एक दिन उसने 5 हजार रुपए का लालच देकर दो घंटे के लिए के लिए दुल्हन बनने की बात कही। शख्स ने सरवन नाम के शख्स से शादी की बात कही। उसने बताया कि सरवन की पत्नी की मौत चुकी है। वह छोटी-छोटी अपनी तीन बेटियों के साथ अकेला रहता है। बेटियों की परवरिश के लिए वह दूसरी शादी करना चाहता है। वह पांच हजार रुपए के लालच में शादी के लिए तैयार हो गई।

दूल्हे और उसके परिवार को बेहोश कर हुई फरार

दूल्हे और उसके परिवार को बेहोश कर हुई फरार

शादी के बाद घर में परिवार की दावत की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान नई दुल्हन बनी युवती ने सरवन और उसके परिवार वालों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही सभी बेहोश हो गई। जब होश होश आया तो घर का कीमती सामान गायब था।

कैसे पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन?

कैसे पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन?

सरवन ने पड़ोसियों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी। खुद दूसरे लोगों के साथ शहर में युवती की तलाश करने लगा। थोड़ी देर बाद ही युवती, बिचौलिया और अन्य लोग बस के इंतजार में वहां खड़े मिल गए। सरवन ने युवती को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सरवन की शिकायत पर पुलिसने युवती और उसके गिरोह के दूसरे लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से सरवन के घर से चुराया गया सामान भी बरामद हो गया। सरवन ने पुलिस को बताया कि बिचौलिया ने 50 हजार रुपए में युवती से शादी करवाई थी। एक मंदिर में जयमाला भी पड़ गई। उसने अपनी पहली पत्नी के जेवरात भी नई बीवी को दे दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+