डॉक्टर बनना चाहती थीं हिमानी बुंदेला, एक्सीडेंट ने छीन ली थी आंखों की रोशनी अब बच्चों को पढ़ाती हैं गणित
डॉक्टर बनना चाहती थीं हिमानी बुंदेला, एक्सीडेंट ने छीन ली थी आंखों की रोशनी अब बच्चों को पढ़ाती हैं गणित
आगरा, 28 अगस्त: केबीसी 13 (कौन बनेगा करोड़पति) की शुरूआत हो चुकी हैं और शो को अपना पहला करोड़पति भी मिल चुका है। सोनी टीवी ने प्रोमो आउट कर पहला करोड़पति मिलने की बात कही है। जी हां..केबीसी 13 की पहली करोड़पति कोई और नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की रहने वाली हिमानी बुंदेला बनी है। बता दें कि हिमानी बुंदेला दृष्टिहीन है, आंखों की रोशनी खोने वाली हिमानी ने कभी हिम्मत नहीं हारी। उनके आत्मविश्वास को देखकर अमिताभ बच्चन समेत सभी हैरान रह गए थे।

जानिए कौन है हिमानी बुंदेला
हिमानी बुंदेला, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गुरू गोविंद नगर की रहने वालीं है। विजय सिंह और सरोज बुंदेला की बेटी है। हिमानी ने अपनी जिंदगी में ऐसा दौर भी देखा है, जिसका सामना करना आसान नहीं था। हिमानी के पिता विजय बुंदेला ने बताया कि जब हिमानी 15 साल की थी, तो एक सड़क हादसे में उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। लेकिन फिर भी उन्होंने जीवन में हार नहीं मानी और अपनी मन की आंखों से अपने लक्ष्य पर निशाना साधा।
Recommended Video

बचपन में डॉक्टर बनना चाहती थीं हिमानी
हिमानी बुंदेला ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो बचपन में डाक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन 15 वर्ष की उप्र में एक हादसे ने उनकी आंखों की रोशनी छीन ली। उन्हें अपना सपना टूटता दिखा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। हिमानी ने अपनी पढ़ाई पूरी की, ह्यूमेनिटीज में ग्रेजुएशन कंप्लीट करी, डॉ शकुंतला यूनिवर्सिटी से B.Ed. किया। इसके बाद वह केंद्रीय विद्यालय नं 1 में मेथमैटिक्स की टीचर बनीं।

स्कूल में क्विज कांप्टीशन की शुरुआत
हिमानी बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उन्हें जागरुक बनाने के लिए अलग अलग प्रोग्राम भी चलाती हैं। हिमानी ने केंद्रीय विद्यालय में क्विज कांप्टीशन की शुरुआत की। साथ ही, इस क्विज कांप्टीशन को कौन बनेगा केंद्रीय विद्यालय चैंपियन नाम दिया है, जिसमें विद्यार्थी काफी उत्साह से भाग लेते हैं।

KBC से आया कॉल तो नहीं हुआ विश्वास
हिमानी बुंदेला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में केबीसे की तरफ से फोन आया। पहली बार तो उन्हें अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। उन्हें लगा कि यह एक फेक कॉल है। दरअसल, हिमानी पिछले पांच सालों से केबीसी के लिए ट्राय कर रही थीं। लेकिन उनका नंबर केबीसी में नहीं आ सका। ऐसे में इस बार हिमानी की किस्मत ने उनका साथ दिया और उनकी नंबर लग गया।

हिमानी ने फेक कॉल समझ दो बार काट दिया था फोन
हिमानी बुंदेला ने बताया कि उन्हें लगा कहीं कोई उनके साथ मजाया या धोखाधड़ी तो नहीं कर रहा। उन्होंने अपने घर में इस बारे में बताया। सभी ने कहा कि आजकल केबीसी (KBC) के नाम पर बहुत फ्रॉड चल रहा है। ऐसे में उन्होंने एक दो बार तो कॉल काट दिया। हालांकि बाद में जब उन्होंने फोन पिक किया और बात की। इस दौरान शो के मेकर्स ने उन्हें बताने की कोशिश की कि ये कोई स्कैम नहीं है। तब उन्हें विश्वास हुआ कि केबीसी में उनका सिलेक्शन हो गया है।

KBC में आने के प्रॉसेस किए फॉलो
हिमानी ने केबीसी शो में आने के लिए सारे प्रॉसेस को फॉलो किया और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ीं। इसके बाद तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। हिमानी के मुताबिक, जब वे 6-7 साल की थीं, तब टीवी सीरियल देखकर उनका मन भी टीवी पर आने को करता था। जब वे 9 साल की थीं, तब केबीसी का पहला सीजन आया था। वे लोगों को हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे देखते थीं, तब से उनका सपना था कि वे भी अमिताभ बच्चन के सामने केबीसी में हॉट सीट पर बैठें।

इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं हिमानी बुंदेला
सोनी टीवी ने इस शो का प्रोमो आउट कर दिया है, जिससे पता चलता है कि हिमानी ने 15 सवालों का जवाब देते हुए 1 करोड़ रूपए जीत लिए हैं और वो शो का जैकपॉट प्रश्न खेल रही हैं, जो कि 7 करोड़ का है। हिमानी 16वें सवाल का जवाब देते हुए कह रही हैं कि 'जय माता दी, लॉक कर दीजिए सर। अगर नीचे गिरी तो कोई बात नहीं, भगवान की मर्जी है।' अब उनका जवाब सही होता है या नहीं, इसके लिए आपको शो का इंतजार करना होगा। जो कि 30-31 अगस्त की रात को प्रसारित होगा।












Click it and Unblock the Notifications