खेलते-खेलते मासूम का सिर कुकर में फंसा, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान
खेलते-खेलते मासूम का सिर कुकर में फंसा, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान
आगरा, 28 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है। यहां राजामंडी स्थित एमएम चैरिटेबल अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, परिवार के कुछ लोग अपने मासूम बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जिसका सिर कुकर में फंसा हुआ था। डॉक्टरों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुकर को ग्लाइडर से काट कर बच्चे की जान बचा लिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
Recommended Video

यह मामला आगरा जिले के लोहामंडी के खाती पाड़ा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, कोसी कला मथुरा निवासी सुमायला अपने डेढ़ साल के मासूम हसन रजा के साथ आगरा अपने मायके आई थी। शुक्रवार को हसन ने अपना सिर खेलते-खेलते कुकर के अंदर डाल दिया। कुकर के अंगर सिर फंसने पर मासूम हसन रोने और छटपटाने लगा। हसन के रोने और चीखने की आवाज सुनकर मौके पर परिजन पहुंच गए और उसे निकालने की कोशिश की। लेकिन कुकर से बच्चा का सिर नहीं निकाल सके।
कुकर में मासूम हसन का सिर फंसने पर परिजन उसे राजामंडी स्थित एमएम चैरिटेबल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को ऑपरेशन थियेटर ले जाकर कुकर निकालने के प्रयास किए पर कुकर नहीं निकल पाया। अंत मे डॉक्टरों ने ग्लाइडर मशीन से कुकर को काट कर बच्चे को बचाया। पूरे आपरेशन का वीडियो सामने आया है। बच्चे की मां ने कहा कि वह ऐसे डॉक्टर्स को जिंदगी भर नहीं भूल सकती। उन्होंने बच्चे को नया जीवन दिया है।
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने क्या कहा
एमएम चैरिटेबल के डॉ. फरहत खान ने बताया कि जब बच्चे को उनके पास लाया गया तो वो काफी परेशान था। हमारे साथ परेशानी यह थी की बालक का सिर अंदर फंसा होने के कारण हम बालक को बेहोश नहीं कर सकते थे। वह लगातार हिल डुल रहा था और रो रहा था। इसलिए कुकर काटते समय बहुत खयाल रखना पड़ा। बच्चा अब बिल्कुल स्वस्थ है।












Click it and Unblock the Notifications