Income Tax Raid: मीट कारोबारी जुल्फिकार अहमद भुट्टो के ठिकानों पर आईटी का छापा, कब्जे में लिए दस्तावेज

Income Tax Raid: मीट कारोबारी जुल्फिकार अहमद भुट्टो के ठिकानों पर आईटी का छापा, कब्जे में लिए दस्तावेज

आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने आज सुबह करीब 10 बजे मीट कारोबारी जुल्फिकार अहमद भुट्टो (Zulfikar Ahmed Bhutto) के ठिकानों और घर पर छापेमारी की है। यह छापेमारी आगरा और उन्नाव जिले में की गई है। बता दें कि जुल्फिकार अहमद भुट्टो का एचएमए ग्रुप (HMA) के नाम से मीट का बड़ा कारोबार है और वह बहुजन समाज पार्टी से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।

Income Tax Raid

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम शनिवार सुबह आगरा और उन्नाव पहुंची। यहां मीट कारोबारी जुल्फिकार अहमद भुट्टो के ठिकानों पर छापा मारा। आयकर विभाग 20 से ज्यादा टीमों ने जुल्फिकार अहमद भुट्टो के घर, ऑफिस और फैक्टरी पर छापा मारा है। टीम ने भुट्टो के कारोबार और टैक्स से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी समेत कई अहम सूचनाएं मिली थी, जिसके बाद यह छापेमारी की गई है।

बता दें कि जुल्फिकार अहमद भुट्टो आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। 2017 में भी भुट्टो ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं, एचएमए ग्रुप के नाम से भुट्टो का मीट का बड़ा कारोबार है। भुट्टो विभव नगर में रहते हैं और फतेहाबाद रोड और एमजी रोड पर ऑफिस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+