लहंगे में थे लाखों के गहने, ड्राई क्लीनर ने जैसे ही खोला तो आने लगा पसीना, एक गलती से हो जाता बड़ा नुकसान
jewelry worth lakhs in a lehenga: कभी-कभी कपड़े साफ सफाई करने के लिए देते समय महिलाओं द्वारा ऐसी गलती कर दी जाती है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। लेकिन उससे भी हैरान कर देने वाली बात आगरा से सामने आई है।
आगरा में एक महिला द्वारा बड़ी लापरवाही करते हुए ड्राई क्लीनर को एक लहंगा क्लीन करने के लिए दिया गया। महिला द्वारा लहंगा के अंदर लाखों रुपए के जेवर रखे गए थे और वह ड्राई क्लीनर को लहंगा देने के दौरान इस बात को भूल गई थी।

ड्राई क्लीनर को लहंगा देने के बाद महिला अपने घर में काफी देर तक जेवर खोजती रही लेकिन उसे जेवर नहीं मिले। इधर ड्राई क्लीन के लिए दिया गया लहंगा दुकानदार ने अपनी दुकान में रख दिया था। जब वह साफ सफाई करने के लिए लहंगा खोला तो उसके पसीने छूटने लगे।
फिलहाल ड्राई क्लीनर द्वारा इसकी सूचना तत्काल महिला को दी गई। जेवर मिलने के बाद महिला और उसके परिवार के लोग काफी खुश हुए। महिला और उसके परिवार के लोगों का कहना है कि आज भी समाज में ईमानदारी जिंदा है।
यह पूरा मामला आगरा जनपद के सदर इलाके के नौलक्खा का है। बताया जा रहा है कि नौलक्खा में पंकज कनौजिया नमक एक व्यक्ति मधु ड्राई क्लीन नाम से अपना ड्राई क्लीनर चलता है। बताया जा रहा है कि हेरीटेज अपार्टमेंट फतेहाबाद रोड की रहने वाली रचना वर्मा द्वारा 6 नवंबर को उसे कपड़े क्लीन करने के लिए दिए गए थे।
उन कपड़ों में एक लहंगा था और रचना वर्मा के पति रत्नेश का सूट था। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद जब पंकज लहंगा और सूट को क्लीन करने के लिए खोला तो लहंगा में जेवरात के डिब्बे देखकर वह हैरान रह गया। उसके बाद उसने तत्काल मालकिन को फोन करके जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद मालकिन रचना मिठाई का डिब्बा लेकर उसके दुकान पर पहुंचीं। अब इस पूरे मामले को लेकर ड्राई क्लीनर की की दुकान चलाने वाले पंकज कनौजिया चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications