पति का महिला इंस्पेक्टर से था अफेयर, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़कर पीटा, Video Viral होने पर पत्नी समेत 3 को जेल
Agra Police Inspector News: प्रदेश के आगरा जनपद में थाना परिसर में महिला दरोगा और उसके प्रेमी की पकड़ कर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इस मामले में महिला दरोगा और उसके दरोगा प्रेमी से मारपीट करने वाले दरोगा की पत्नी और उसके साले तथा उसके साले की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दरअसल, शनिवार की शाम महिला दरोगा के सरकारी आवास पर मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात एक दरोगा उससे मुलाकात करने आया था। बताया जा रहा है कि महिला दरोगा और पुरुषों का के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था।
दोनों सरकारी आवास में मौजूद थे इसी दौरान शनिवार शाम पुरुष दरोगा की पत्नी अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। पहुंचने के बाद उसने महिला दरोगा के कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकलवाया। उसके बाद अपने पति के साथ ही महिला दरोगा की भी पिटाई की।
पिटाई के दौरान वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी तथा अन्य लोग वीडियो बनाते रहे। इस मामले में थाने के कुछ पुलिसकर्मी भी वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाने के बाद उन लोगों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इस मामले की जांच के बाद डीसीपी द्वारा पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। वहीं थाना परिसर में घुसकर महिला दरोगा से मारपीट करने के मामले में दरोगा की पत्नी गीता नागर, साला ज्वाला सिंह और ज्वाला सिंह की पत्नी सोनिका के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, गाली गलौज आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद उपरोक्त तीनों लोगों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके अलावा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। इसके पहले डीसीपी सूरज राय द्वारा दो दरोगा, तीन मुख्य आरक्षी और तीन सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications