Agra : घर में पड़े मिले चार शव, तंत्र-मंत्र के चलते हत्या की आशंका
आगरा, 22 जुलाई: ताजनगरी आगरा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक घर में परिवार के चार सदस्यों की लाशें पड़ी मिलीं। खून से लथपथ लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

घर में पड़ी मिलीं महिला और उसके तीन बच्चों की लाशें
मामला कूंचा साधुराम इलाके का है। एक घर में महिला और उसके तीन बच्चों की खून से लथपथ लाश मिली है। चारों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि रेखा राठौर नाम की महिला का पति से तलाक हो चुका था। वह पिछले दो सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। गुरुवार की सुबह रेखा के घर का दरवाजा खुला पड़ा था। पड़ोसियों के आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया तो शक होने पर घर के अंदर जाकर देखा। कमरे में एक साथ चार लाशें देखकर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एडीजी जोन राजीव कृष्ण भी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम भी छानबीन कर रही है।
तंत्र-मंत्र की ओर इशारा
महिला रेखा राठौक के तीन बच्चे थे, जिनमें एक 12 साल का बेटा, आठ साल की लड़की माही और 10 साल का बेटा पारस था। तीनों की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि नीचे के कमरे में चार नीबू, हल्दी, दिया आदि सामान मिला है, जो तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस ने सुनील नाम के शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications