पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह खुले नाले में गिरकर हुए घायल, सामने आई CCTV फुटेज

पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह खुले नाले में गिरकर हुए घायल, सामने आई CCTV फुटेज

आगरा, 29 अक्टूबर: खुले पड़े नाले अब उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हादसे की वजह बन रहे हैं। ऐसे ही एक खुले नाले में गिरकर पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा घायल हो गए हैं। नाले में गिरकर घायल होने के बाद अब पूर्व विधायक ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तो वहीं, इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नगर आयुक्त ने भी मामले का संज्ञान लिया है।

Recommended Video

    पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह खुले नाले में गिरकर हुए घायल, सामने आई CCTV फुटेज
    Former MLA Bhagwan Singh Kushwaha hospitlaised after falling in open drain

    यह मामला आगरा जिले के खेरिया मोड़ का है। आजतक की खबर के मुताबिक, पूर्व विधायक अपने घर के बाहर स्कूटी स्कूटी स्टार्ट करने के बाद अपनी पत्नी से बात कर रहे थे। इसी बीच अचानक स्कूटी का एक्सीलेटर दब गया। इस दौरान वो पास खड़ी अपनी पत्नी के साथ आगे बढ़ गए। इस दौरान उनकी स्कूटी पलट गई और खुले नाले में गिर पड़े। इस दौरान उनकी पत्नी सामने की ओर गिर पड़ीं।

    आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक को नाले से बाहर निकाला। पूर्व विधायक और उनकी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें, भगवान सिंह कुशवाहा घायल हो गए हैं वहीं उनकी पत्नी को भी चोट आई है। पूर्व विधायक ने कहा उन्होंने अपने खर्च से नाले को ढंकवाया था। लेकिन कुछ दिन पहले नगर निगम के कर्मचारी नाले की सफाई करने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारियों ने नाले पर लगे पत्थर तोड़ दिए थे।

    पूर्व विधायक का कहना है कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। खेरिया मोड ही नहीं शहर के राजपुर चुंगी समेत कई रिहायशी इलाकों में नाले खुले पड़े हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शहर के निवाली गौरव वर्मा, राजू अग्रवाल के मुताबिक कई लोग नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं।

    वहीं, पूर्व विधायक के घायल होने के बाद मामले को तूल पकड़ता देख नगर निगम प्रशासन एक्टिव मोड में आता दिख रहा है। नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा है कि खुले पड़े नाले बंद कराने का कार्य जल्दी पूरा करा लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+