सोनम के प्यार में नेपाली लड़कियों से करवाता धंधा, पांच लड़कियों के साथ गिरफ्तार

Agra news, आगरा। आगरा में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने देह व्यापार कराने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मकान मालिक और दलाल समेत पांच नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरोह की संचालिका अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। मामले में दलाल ने बताया है कि मात्र 200 से 500 रुपये तक की कीमत में वो महिलाओ से देह व्यापार करवाता था।

five nepali girls and broker arrested for Prostitution

जानकारी के अनुसार थाना जगदीशपुरा के आवास विकास क्षेत्र के एक मकान में पुलिस को काफी समय से विदेशी लड़कियों द्वारा देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिल रही थी। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने मकान पर रेड की और मौके से मकान मालिक बाबी, दलाल विक्की और पांच नेपाली युवतियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आया दलाल शातिर किस्म का है ,उसने मीडिया से बात करते समय अपना गुनाह तो कबूल किया पर यह कार्य संचालिका सोनम के प्यार में करने की बात कही है। उसने पकड़ी गई लड़कियों में से भी एक युवती से प्रेम संबंध होने की बात कही है। उसके अनुसार दो साल से यहां धंधा चल रहा था और मात्र 200 से 500 रुपये में नेपाली महिलाएं ग्राहकों को परोस दी जाती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+