Agra: 85 साल की बीमार सास को बहू ने झाड़ू से पीटा, व‍ीडियो वायरल

Agra News: आगरा। ताजनगरी आगरा (Agra) में रिश्‍तों को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बहू अपनी 85 साल की बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही है। बहू चारपाई पर बैठी बुजुर्ग महिला को झाड़ू से पीटती रही। बताया जा रहा है कि बहू अपनी अक्सर अपनी सास को इसी तरह प्रताड़ित करती है।वीडियो सोशल मीड‍िया (Social Media) पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है। एसपी ग्रामीण के वेंटक अशोक ने बताया कि पीड‍़ि‍ता से पूछताछ में सामने आया है कि बुजुर्ग महिला को पीटने वाली महिला उसकी बहू है। आरोपी को जल्‍द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recommended Video

    Agra: 85 साल की बीमार सास को बहू ने झाड़ू से पीटा, व‍ीडियो वायरल
    elderly woman thrashed by daughter in law in agra video viral

    क्‍या है पूरा मामला ?

    जानकारी के मुताबिक, मामला बाह थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुरा का है। बहू ने अपनी बुजुर्ग और बीमार सास को झाड़ू से जमकर पीटा। इसको किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में 85 साल की महिला अपने घर के अंदर चारपाई पर लेटी दिख रही है और उसके पैर में पट्टी बंधी हुई है। बहू झाड़ू लेकर आती है और उसे पीटने लगती है। बीमार वृद्धा चीख-चीखकर रहम की गुहार लगाती है, लेकिन बहू उसे लगातार पीटती रहती है।

    मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है वृद्धा

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। थाना बाह के इंस्पेक्टर विनोद कुमार पवार ने बताया कि गांव में जरार चौकी की पुलिस को भेजा था, लेकिन आरोपी बहू घर पर नहीं मिली। बताया गया कि वृद्धा मानसिक रूप से कमजोर है। जांच में ये बात सामने आई है कि बुजुर्ग महिला बिना बताए घर से निकल जाती है, परेशान होकर बहू ने उसे पीटा था। उन्‍होंने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+