VIDEO: नशे में टल्ली महिला बीच सड़क पर लेट गई, देर तक करती रही हंगामा

आगरा। यूपी के आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में अंबेडकर पुल पर नशे में टल्ली में एक महिला ने खूब हंगामा काटा। महिला बीच सड़क पर लेट गई और उसको वहां से हटाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस को जब सूचना मिली कि अंबेडकर पुल पर एक महिला बीच सड़क पर लेटी है तो वहां कॉन्स्टेबल पहुंचे।

Drunk woman drama on the road

महिला बीच सड़क पर लेटी थी और अगल-बगल से गाड़ियां गुजर रही थीं। करीब आधे घंटे तक महिला का यह ड्रामा चलता रहा। सिपाहियों ने बड़ी मुश्किल से खींचकर उसे पुल के किनारे किया और उसे ऑटो में बैठाकर उसके घर भेजा। इस मामले के संभालने के लिए कोई महिला पुलिस सिपाहियों के साथ नहीं थी। नशे में टल्ली इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वहीं आगरा में एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के कस्बा पिनाहट क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। हंगामा को देखकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और स्वास्थ्य कर्मी की हरकत को देख दंग रह गए। स्वास्थ्य कर्मी ने तैनात डॉक्टरों की जमकर पोल खोली। जानकारी के अनुसार कस्बा पिनाहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी वार्ड व्वॉय मानसिंह ने रविवार देर रात्रि शराब के नशे में स्वास्थ्य केंद्र में जमकर उत्पात मचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+