आगरा में मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, पति गिरफ्तार

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में मां और दो बेटियों को मंगलवार देर रात चाकू से गोद दिया गया। मां और बड़ी बेटी की रात में ही मौत हो गई। छोटी बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फिलहाल महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना मलपुरा के धनौली का है। एसएसपी ने बताया कि महिला और उसकी एक बेटी की हत्या हुई है। छोटी बेटी का अभी उपचार चल रहा है। गिरफ्तार किए गए महिला के पति से अभी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Recommended Video

    आगरा में मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, पति गिरफ्तार
    double murder of mother and daughter in agra

    क्या है पूरा मामला

    मलपुरा के धनौली निवासी रामवीर राशन डीलर हैं। उनके बेटे वीरेंद्र की शादी साढ़े पांच साल पहले टूंडला के राधे वाली गली निवासी गुंजन पुत्री पंचम सिंह से हुई थी। रामवीर के अनुसार, गुंजन दो माह से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को वह अपने बच्चों के साथ धनौली पहुंची। मंगलवार रात को गुंजन और वीरेंद्र के बीच अकेले रहने को लेकर विवाद हुआ। रात एक बजे इसी झगड़े में गुंजन ने सब्जी काटने वाला चाकू लेकर अपनी तीन वर्षीय बेटी सूर्यांशी और डेढ़ वर्षीय बेटी अंतरा को चाकू से गोद दिया।

    गुस्साए पति ने पत्नी को चाकू से गोदा

    इसके बाद गुस्साए वीरेंद्र ने पत्नी को चाकू से गोद डाला। सूर्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुंजन ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। अंतरा का अभी गंभीर हालत में एसआर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फाेरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित पति वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की चश्मदीद छोटी बेटी अंतरा अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि महिला और उसकी एक बेटी की हत्या हुई है। छोटी बेटी का अभी उपचार चल रहा है। गिरफ्तार किए गए महिला के पति से अभी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+