धर्मेंद्र प्रधान का RLD चीफ पर बड़ा वार, कहा- जयंत चौधरी को अभी राजनीति का कम ज्ञान है

आगरा, 31 जनवरी: आगरा के जेपी सभागार में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी को अभी राजनीति का ज्यादा ज्ञान नहीं हैं। वह अभी-अभी मैदान में आए हैं। दरअसल, पश्चिमी यूपी के किसान नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक के भाजपा के कुछ नेताओं ने जयंत चौधरी की तारीफ करते हुए उन्हें भाजपा के साथ आने का न्यौता दिया था। इसके बाद जयंत चौधरी ने कहा था कि सिक्का नहीं पलटेगा।

 Dharmendra Pradhan said RLD chief Jayant Chaudhary is a kid with little knowledge of history

'जयंत चौधरी ऐसा बच्चा है, जिसे इतिहास का कम ज्ञान है'

यूपी में भाजपा के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि जयंत चौधरी ऐसा बच्चा है, जिसे इतिहास का कम ज्ञान है। उन्होंने कहा कि रालोद अध्यक्ष 'बच्चे हैं'। उन्होंने अभी-अभी मैदान में प्रवेश किया है और उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "जयंत चौधरी को इतिहास का बहुत कम ज्ञान है। वह भूल गए हैं कि उनके पिता ने कितनी बार पार्टियां बदलीं। जयंत पहली बार किस गठबंधन में जीते थे? बच्चों को माफ करने की जरूरत है।"

Recommended Video

      UP Election 2022: Jayant Chaudhary के इस बयान पर Dharmendra Pradhan का तंज | BJP | वनइंडिया हिंदी

      धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि पिछले 5 सालों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कैसा शासन किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के लिए समाजवाद की परिभाषा कुछ विशेष वर्गों और एक परिवार तक सीमित है, उन्हें प्रदेश की जनता ने 2014, 2017 और 2019 में रिजेक्ट कर दिया है। कोरोना काल में बीजेपी ने सभी वर्गों की सेवा की है। इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि जनता हम पर फिर से विश्वास जताएगी। बीजेपी के राष्ट्रीय नेता घर-घर पहुंच रहे हैं तो यह मजबूरी नहीं प्रजातंत्र है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+