कोविड-19 से आगरा में महिला सिपाही की मौत, चार दिन पहले बिटिया को दिया था जन्म

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला सिपाही की मौत हो गई। महिला सिपाही सीमा यादव ने चार दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया था। तभी उसकी सैंपलिंग हुई थी। मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि दो मई को ही उनके ससुर रणधीर सिंह यादव (54) ने लिवर की बीमारी से दिल्ली में दम तोड़ा था। महिला सिपाही का शाम को ही ताजगंज स्थित मोक्षधाम श्मशान घाट में विद्युत दाह से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

coronavirus updates news in agra: woman police constable died

जानकारी के मुताबिक, सीमा यादव (27) कानपुर के बिल्हौर थाना में तैनात थी। उनकी ससुराल आगरा के ईश्वर नगर में और मायका मैनपुरी के औछा गांव में है। पति रवि यादव बीमा कंपनी में हैं। सीमा प्रसव के लिए छुट्टी लेकर पांच अप्रैल को घर आ गई थीं। उनके देवर राजीव यादव ने बताया कि भाभी ने दो मई को एसएन मेडिकल कॉलेज में सामान्य प्रसव से बेटी को जन्म दिया था। उन्हें अस्पताल से उसी दिन छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था जबकि उनकी तबीयत सही नहीं थी। वे उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां से कोरोना जांच की सलाह दी गई।

वहीं, राजीव ने बताया कि दो मई को ही दिल्ली में पिता का निधन हो गया। कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शव मंगलवार को घर पहुंचा। पिता के दाह संस्कार को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि भाभी ने एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें यहां ले जाया गया था। शव को एंबुलेंस से घर भेजा गया। तभी सीएमओ ऑफिस से फोन पर सूचना आई कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जैसे ही यह बात लोगों को पता चली तो लोगों ने दूरी बना ली।

वहीं, महिला सिपाही की मौत की जानकारी पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार कराने के साथ परिवार के अन्य लोगों को क्वारंटाइन व उनकी सैंपलिंग की। मृतका की ट्रैवेल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+