आगरा: गुरुग्राम से MP जा रही बस हुई हाईजैक, अभी तक नहीं लगा सुराग

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक यात्रियों से भरी प्राइवेट बस को बदमाशों ने हाईजैक कर लिया है। बस हाईजैक करने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइवेट बस गुरुग्राम से मध्य प्रदेश जा रही थी, जिसे रास्ते में हाईजैक किया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर और कंडक्टर को उतारकर बस को अज्ञात जगह ले गए हैं। फिलहाल बस का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस बस की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Recommended Video

    Agra में Hijack नहीं हुई थी Bus, 34 यात्रियों को उतारकर Financer ले गया था बस | वनइंडिया हिंदी
    Bus going from Gurugram to Madhya Pradesh hijacked in Agra district

    घटना आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास की है। बताया जा रहा है कि कार सवार अज्ञात बदमाशों ने बस को रोका। बदमाशों ने ड्राइवर-कंडक्टर को बस से उतार दिया और प्राइवेट बस को हाईजैक कर लिया। बताया जा रहा है कि बस में 34 यात्री सवार थे। ड्राइवर और कंडक्टर की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं। हालांकि बस की कोई सूचना नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस बस की तलाश में लगी हुई है।

    खुद को बताया फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी
    खबर सामने आने के बाद चौकस हुई पुलिस का बयान सामने आया कि बस मालिक ने किश्त नहीं चुकाया था, जिसके कारण फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ड्राइवर और कंडक्टर को उतारकर सवारियों से भरी बस को लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया है कि चार लोग थे जो खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बता रहे थे। हालांकि, पुलिस पुख्ता तौर पर ये नहीं बता पाई है कि जो लोग बस को ले गए वे बदमाश हैं या फिर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+