Agra News: जमीनी विवाद में बड़े भाई ने 2 भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, पिता को भी लाठी-डंडों से पीटा
Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में डबल मर्डर की सनसीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां बड़े भाई ने जमीनी विवाद में सदे दो छोटे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्यारोपी ने अपने पिता को भी नहीं बक्शा। जमीन के लालच में हत्यारोपी ने अपने पिता को भी लाठी डंडों से पीटा।
इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हत्यारोपी के पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये वारदात आगरा जिले के कागारोल थाना क्षेत्र के गढ़ी कालिया गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी राजेन्द्र सिंह के बेटों में मंगलवार, 25 जुलाई की सुबह जमीन के लेकर विवाद हो गया। बेटों के बीच हुए इस जमीनी विवाद को पिता राजेन्द्र सिंह ने शांत करने का प्रयास किया।
लेकिन, बात इस कदर बिगड़ गई कि उनका बड़ा बेटा आक्रामक हो गया और इसके बाद बेटों में आपस में ही कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चलने लगे। इस झगड़े में राजेन्द्र सिंह के दो बेटे सोमप्रकाश (48) और हेम प्रकाश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजेन्द्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
गांव में इस डबल मर्डर की सूचना पड़ोसियों ने कागारोल थाना पुलिस की दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंच मच गया और कागारोल थाना अध्यक्ष इस जानकारी से आला अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान मौके पर संबंधित थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को एकत्र कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, फरार हत्यारोपी की तलाश में तीन टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस की मानें हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications