आगरा में विपक्ष पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा- छोटी सोच वाले हैं ये

आगरा, 08 अगस्त: उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को ताजनगरी आगरा पहुंचे।चिकित्सक सम्मेलन में बोलते हुए नड्डा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि विपक्ष के लोग काफी छोटी सोच के हैं। वैक्सीन को लेकर लटकाने-भटकाने का काम करते हैं। विपक्ष के नेता ने कहा कि ये बीजेपी की वैक्सीन है। ये कितनी छोटी सोच के नेता हैं, लेकिन फिर भी यूपी में सबसे ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 7 करोड़ 57 लाख बच्चों को वैक्सीनेशन की डोज दी जा चुकी है।''

नड्डा ने कहा, ''हमने कोरोना काल में कई डॉक्टर खो दिए हैं। मैं आप सभी डॉक्टरों को धन्यवाद देता हूं। पूरा देश इस कोरोना काल में आप (डॉक्टर) सब के साथ खड़ा है। हम 2 लाख गांव में भाजपा के 4 लाख हेल्थ वालंटियर खड़ा करेंगे। हमने 1,80,000 हेल्थ वालंटियर डिजिटली रजिस्टर्ड कराए हैं। इनमें से 20,000 डॉक्टर हैं। मैं हर बूथ पर 2 हेल्थ किट देने वाला हूं, ताकि कोरोना की तीसरी लहर आए तो ये वालंटियर गांवों में कोरोना के वक्त तैनात रहें।''

bjp national president jp nadda agra visit

कोरोना वॉरियर्स के काम की तारीफ करते हुए नड्डा ने कहा, 'डॉक्टर कभी कॉकपिट से बाहर नहीं निकल पाते हैं। डॉक्टर्स के सेवाभाव को कोई सर्टिफिकेट नहीं दे सकता है। उनका संतोष ही उनका सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है। कोरोना काल में आप सभी लोगों ने जिस तरीके से मानवता की सेवा की है, उसके लिए आप सभी को धन्यवाद। आप सब लोग बधाई और शाबाशी के पात्र हैं, क्योंकि जिस तरह से आप काम में जुटते हैं, इसका अहसास बहुत कम लोग कर सकते हैं। नड्डा ने आगे कहा, ''मेरे घर में सब डॉक्टर हैं, इसलिए मुझे पता है कि डॉक्टरों की व्यथा क्या होती है। जीवन और मौत से जूझने वाले को जीवन देने का काम डॉक्टर करता है।''

'बीजेपी 2 लाख गांव में भाजपा के 4 लाख हेल्थ वालंटियर खड़ा करेगी'

नड्डा ने आगे कहा कि बीजेपी 2 लाख गांव में भाजपा के 4 लाख हेल्थ वालंटियर खड़ा करेगी। 1,80,000 हेल्थ वालंटियर डिजिटली पंजीकृत कराए हैं। इनमें से 20,000 डॉक्टर हैं। नड्डा ने कहा, मैं हर बूथ पर 2 हेल्थ किट देने वाला हूं, ताकि कोरोना की तीसरी लहर आए तो ये वालंटियर गांवों में कोरोना के वक्त तैनात रहें। नड्डा ने कहा, 1960 में जवाहरलाल नेहरू एम्स खोलकर गए। उसके बाद देश में एम्स नहीं खुले। 1998 में अटल बिहार वाजपेयी आए और उन्होंने 6 एम्स खोले। जब यूपीए सरकार आई तो एम्स खोलने पर बैन लग गया। बाद में मोदी जी आए और 22 एम्स खुलने लगे।

Recommended Video

    Karnataka CM Yediyurappa पद पर बने रहेंगे या हटेंगे ? जानें क्याा बोले JP Nadda ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+