भाजपा सांसद मुसलमानों को बताया राक्षस, बोले हिंदुओ युद्ध छेड़ो
आगरा। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सांप्रदायिकरण की राजनीति एक बार फिर से शुरु हो गयी है। भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान मुसलमानों की तुलना राक्षसों और रावण के परिवार से की गयी है। जिस कार्यक्रम में इन सारे विवादित मुद्दों को उठाया गया और इस तरह के अल्फाजों का इस्तेमाल किया गया है उसमें भाजपा के सांसद राम शंकर कठेरिया, बाबू लाल सहित कई भाजपा के नेता मौजूद थे।
Data-यूपी में सांप्रदायिक घटनाओं में हुई भारी बढ़ोत्तरी

कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने मुस्लिम समुदाय की राक्षस से तुलना करते हुए इन लोगों के खिलाफ पूर्णकालिक युद्ध छेड़े जाने की अपील की गयी है। साथ ही लोगों से बदला लेने के लिए भी कहा गया है। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको बंदूक चलानी होगी. आपको बंदूक उठानी पड़ेगी, आपको चाकू चलाने पड़ेंगे, 2017 के चुनाव करीब आ रहे हैं, आपको अपनी ताकत दिखानी पड़ेगी।
जिस मंच पर भाजपा के नेता तकरीबन पांच हजार लोगों को संबोधित कर रहे थे उसमें लोग जिस हिंदू का खून ना खौले, खून नहीं वो पानी है का नारा लगा रहे थे। इस कार्यक्रम में वीएचपी के जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ,बजरंग दल के नेता भी मौजूद थे। सुरेंद्र जैन ने मुसलमानों को हिदायत देते हुए कहा कि आपने मुजफ्फरनगर में देखा है कि क्या हुआ ऐसे में आगरा को मुजफ्फरनगर मत बनाइयेगा।
भाजपा सासद कठेरिया ने कहा कि मंदिर से पूजा करके लौटते समय उसे मौत के घाट उतार दिया गया ऐसे में हमें खुद को ताकतवर बनाना पड़ेगा, हमें संघर्ष की शुरुआत करनी पड़ेगी। उन्होने कहा कि दूसरा जाने से पहले ये हत्यारे ही चले जाये इस प्रकार की ताकत हमें दिखानी होगी।
उन्होंने कहा कि कुनाल माहुर के हत्यारों को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए, लेकिन मैं मंत्री हूं इसलिए ऐसा नहीं कर सकता हूं क्योंकि लोग कहेंगे कि मैं मंत्री हूं इसलिए मेरे हाथ बढ़ गये। उन्होंने कहा कि अगर हमें इसके लिए सड़क पर उतरना पड़ा तो हम उतरेंगे, देखते हैं हमें रोकने की ताकत किसमें है।












Click it and Unblock the Notifications