आगरा: मंदिर में शराब पीने से किया मना तो दबंगों ने युवक को पीटा, बचाने आई मां को मार डाला

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवक को मंदिर में शराब पी रहे अराजक तत्वों का विरोध करना भारी पड़ा गया। अराजक तत्वों ने युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई युवक की मां को भी बदमाशों ने पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Attack on youth for refusing to drink liquor in temple

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला थाना हरिपर्वत के बापू नगर का है। यहां बुधवार की शाम मंदिर परिसर में छह लोग शराब पी रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले मंगल सिंह ने लोगों को मंदिर परिसर में शराब पीने से रोका तो विवाद शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि, शराब पी रहे लोगों ने मंगल पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।

मंगल जान बचाकर अपनी घर की तरफ भागा तो लोगों ने उसे दौड़ा लिया और बुरी तरह पीटा। बेटे मंगल का शोर सुनकर मां विमला देवी बचाव के लिए दौड़ी। लेकिन दबंगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं और परिजन अस्पतान ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+