आगरा: सपा के जुलूस में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारे लगाने वाले 5 गिरफ्तार, वॉयस सैंपल की होगी जांच

आगरा, 16 जुलाई: ताजगनरी आगरा में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पकंज सिंह, दीपक, मधुकर सिंह, चंद्र प्रकाश और आरिफ खान शामिल है। आगरा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। बता दें, घटना के सामने आने के बाद ही एसपी ने जांच के निर्देश दिए थे।

Recommended Video

    Viral Video: Agra में SP कार्यकर्ताओं ने Protest में लगाए Pakistan जिंदाबाद के नारे | वनइंडिया हिंदी
    anti national slogans in agra sp protest five people arrested

    सपा ने महंगाई के मुद्दे पर आगरा में किया प्रदर्शन

    समाजवादी पार्टी ने महंगाई के मुद्दे पर 15 जुलाई को आगरा में प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल कुछ युवकों ने कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। नारे लगाने के बाद लोग कार्यकर्ताओं के खिलाफ भड़क गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। हिंदू संगठनों ने इस मामले में रोष व्यक्त किया। हिंदू जागरण मंच के डॉ. सुरेश भगौर और अमित चौधरी ने प्रदेश के डीजीपी से जुलूस में शामिल लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। मामले में तूल पकड़ता देख देर रात को इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

    पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को किया गिरफ्तार

    इस मामले में थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुल्तानगंज पुलिया निवासी पंकज सिंह, आरिफ खान, दीपक, मधुकर और चंद्रप्रकाश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महामारी अधिनियम, धार्मिक भावनाओं को भड़काने, धारा 144 के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। नारे लगाने में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। उधर, सपा का कहना है कि यह पार्टी के आंदोलन को भटकाने और बदनाम करने की कोशिश है।\

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+