Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गणेश चतुर्थी पर कीजिए 'गणपति' को Video Call, इस अद्भुत मूर्ती का धड़कता है दिल, जानिए क्या है माजरा

भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी का पर्व इस साल 18 सितंबर को है। पूरे देश में यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान श्री गणेश की उपासना का विधान है। इस दिन को विशेष रूप से भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। लेकिन इस गणेश चतुर्थी पर आगरा में स्वयं भगवान गणेश विराजमान होंगे। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

यह मूर्ती बोल सकती है, खा सकती है, देख सकती है
दरअसल, आगरा के पंचकुइयां टीला के रहने वाले अजय बाथम ने भगवान गणेश की अनोखी मूर्ति बनाई है। इस मूर्ती के बारे में अजय का दावा है कि यह मूर्ति बोल सकती है, सुन सकती है, खा सकती है, देख सकती है। और तो और युवक का कहना है कि यह मूर्ती सांस भी लेती है। इस मूर्ति का कृतिम दिल भी है और वह धड़कता भी है। पहली नजर में इस मूर्ति को देखकर लगता है कि मूर्ति जिंदा है।

Ajay Batham of agra made a unique idol of Lord Ganesha which has a heart and it breathes

बस और ट्रक के ट्यूब से बनाई यह मूर्ती
आपको बता दें कि 37 साल के अजय बाथम को यह मूर्ति बनाने में लगभग 8 से 9 महीने का समय लगा है। इस बार गणेश उत्सव पर इस मूर्ति को पूजन के लिए चौक में रखा जाएगा। अजय बताते हैं कि इस मूर्ति को बनाने का आईडिया पिछले साल गणेश चतुर्थी पर आया था। इस मूर्ती की खास बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए उन्होंने बस और ट्रक के ट्यूब का इस्तेमाल किया है।

Ajay Batham of agra made a unique idol of Lord Ganesha which has a heart and it breathes

आंखों में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
अजय बाथम ने बताया कि मूर्ति के अंदर कई सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ग्लोबर मोटर का इस्तेमाल किया है। इसकी खासियत यह है कि प्रतिमा के रूप में मौजूद भगवान गणेश पानी भी पीते हैं और प्रसाद में लड्डू भी खाते हैं। यही नहीं अजय ने डिवाइस के माध्यम से इस तरह डिजाइन किया है कि वह भक्तों को देख व सुन भी सकते हैं। लगभग 10 फुट बड़ी इस मूर्ति की आंखों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Ajay Batham of agra made a unique idol of Lord Ganesha which has a heart and it breathes

पैर छूने पर मिलेगा आशीर्वाद
इस मूर्ती में पैरों पर एक बटन लगाया है, जिसके चलते पैर छूने पर तथास्तु की आवाज आती है। मूर्ति के ऊपर मुख से लड्डू भी डाला जाता है। इसके अलावा इंसानों की तरह पलकें भी झपका सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई भक्त गणेश जी के लाइव दर्शन करना चाहता है और वह मंदिर तक नहीं आ सकता है तो वह वीडियो कॉल करके भगवान के दर्शन कर सकता है और आशीर्वाद ले सकता है। गणेश जी के पास खुद का मोबाइल भी है। इसका नंबर 9568055894 है। इस पर वीडियो कॉल भी की जा सकती है।

Ajay Batham of agra made a unique idol of Lord Ganesha which has a heart and it breathes

घर में नहीं स्थापित हो सकती इतनी बड़ी मूर्ती
अजय बाथम ने बताया कि वह इवेंट का काम करते हैं। उनका घर छोटा होने के कारण गणेश जी की इतनी बड़ी प्रतिमा गणेश चतुर्थी पर स्थापित नहीं कर सकते। इसलिए शहर के लोगों से सहायता मांगी है। ताकि गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापित करने के लिए उन्हें एक जगह मिल सके और उत्सव मनाया जा सके।

Ajay Batham of agra made a unique idol of Lord Ganesha which has a heart and it breathes

विसर्जन की जगह मंदिर में हो स्थापित
वहीं अजय बाथम को यह मूर्ती बनाने में 8-9 महीने की कड़ी मेहनत लगी है। मूर्ति में इंसानों जैसी जान डालने के लिए उन्होंने काफी रिसर्च किया है। इसलिए भगवान की इस प्रतिमा को विर्सजन की जगह वो शहर के मंदिर या किसी म्यूजियम में रखवाना चाहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+