Prithvi Singh : IAF के जांबाज लड़ाकू पायलट्स में होती थी विंग कमांडर पृथ्‍वी सिंह की गिनती

आगरा, 09 दिसंबर: तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत के साथ आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हुए हैं। पृथ्वी सिंह चौहान दयालबाग के सरन नगर के रहने वाले थे। विंग कमांडर के शहीद होने की खबर पर उनके घर लोगों की भीड़ लग गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। MI-17 हेलिकॉप्टर उड़ाने में विंग कमांडर पृथ्‍वी सिंह चौहान की दक्षता के वायुसेना के अधिकारी भी कायल थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूडान में विशेष ट्रेनिंग लेने के बाद पृथ्‍वी की गिनती वायुसेना के जांबाज लड़ाकू पायलट्स में होती थी।

Recommended Video

    Prithvi Singh : IAF के जांबाज लड़ाकू पायलट्स में होती थी विंग कमांडर पृथ्‍वी सिंह की गिनती
    पृथ्वी सिंह चौहान ने साल 2000 में ज्वॉइन की थी एयरफोर्स

    पृथ्वी सिंह चौहान ने साल 2000 में ज्वॉइन की थी एयरफोर्स

    विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान सुरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे थे। बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में वह सीडीएस बिपिन रावत के साथ थे। पृथ्वी सिंह 4 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वह 42 साल के थे। उन्होंने छठी कक्षा में सैनिक स्कूल रीवा में एडमिशन लिया, इसके बाद उनका एनडीए में सिलेक्शन हुआ। साल 2000 में पृथ्वी सिंह की एयरफोर्स में ज्वॉइनिंग हुई थी। वर्तमान में वह कोयंबटूर के पास एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे। पृथ्वी की शादी 2007 में वृंदावन निवासी कामिनी से हुई थी। उनकी 12 साल की एक बेटी आराध्या और 9 साल का बेटा है।

    जांबाज लड़ाकू पायलट्स में होती थी गिनती

    जांबाज लड़ाकू पायलट्स में होती थी गिनती

    विंग कमांडर पृथ्‍वी सिंह चौहान की वायुसेना में शामिल होने के बाद पहली पोस्टिंग हैदराबाद हुई थी। इसके बाद वे गोरखपुर, गुवाहाटी, ऊधमसिंह नगर, जामनगर, अंडमान निकोबार सहित अन्‍य एयरफोर्स स्‍टेशन पर तैनात रहे। पृथ्वी को एक साल की स्पेशल ट्रेनिंग के लिए सूडान भी भेजा गया था। वह MI-17 हेलिकॉप्टर उड़ाने में माहिर थे। पृथ्‍वी सिंह चौहान की दक्षता के वायुसेना के अधिकारी भी कायल थे। सूडान में ट्रेनिंग लेने के बाद पृथ्‍वी की गिनती वायुसेना के जांबाज लड़ाकू पायलट्स में होती थी।

    माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, नहीं रुक रहे आंसू

    माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, नहीं रुक रहे आंसू


    विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर एकत्र हो गए हैं। मां सुशीला चौहान और पिता सुरेंद्र सिह चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि उनके बेटे की कोयम्‍बटूर के पास एक एयरफोर्स स्‍टेशन पर तैनाती थी। बुधवार दोपहर में हेलिकॉप्‍टर क्रैश होने की खबर उन्हें बेटी शकुंतला ने दी थी। उन्होंने फोन किया तो फोन स्विच ऑफ जा रहा था। इस पर बहू कामिनी से संपर्क किया। बहू ने इस दुखद हादसे की जानकारी दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+