Agra Robbery : 19 किलो सोना लूटने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, आधा माल बरामद

आगरा, 18 जुलाई: ताजनगरी आगरा के मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में डकैती डालने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष पांडे और निर्दोष कुमार के रूप में हुई है। दोनों ही फिरजोबाद जिले से लगे इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां होंगी।

agra robbery case two robbers killed in encounter

हथियारों के बल पर करोड़ों की लूट

आगरा के कमला नगर इलाके में शनिवार को मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, हथियार से लैस बदमाश दफ्तर में दाखिल हुए और लोगों को गोली मारने की धमकी देते हुए स्टाफ से बैग में सोना भरने को कहा। सीसीटीवी कैमरे में मास्क पहने चार बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। बदमाशों ने स्टाफ को बंधक बना लिया था।

एनकाउंटर में दो बदमाश ढेर, आधा सोना बरामद

एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि कंपनी में अलार्म सिस्टम लगा था, जिसके एक्टिव होते ही नजदीकी थाने में खबर पहुंची। इसपर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकेबंदी कर दी, शहर और नजदीकी इलाकों में चेकिंग अभियान शुरू किया। इस बीच बदमाशों के एत्मादपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।

बदमाशों ने 12 से 15 गोलियां चलाई

एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों ने तकरीबन 12 से 15 गोलियां चलाई। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाब में 8-10 फायर किए। इसमें दोनों बदमाशों को पैर और सीने में गोली लग गई। उन्हें पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार हुआ। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर गए, जहां रात साढ़े आठ बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, लूटा हुए सोने का तकरीबन आधा हिस्सा बरामद कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+