Agra Road Accident: सवारियों से भरे ऑटो को टैंकर ने रौंदा, एक किशोरी समेत 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोरी समेत 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सवारी से खचाखच भरे एक ऑटो को टैंकर ने रौंद दिया, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने आटो से सवारियों को बाहर निकाला।

बता दें कि शुक्रवार को बगलघूंसा, खंदौली में आगरा की तरफ से आ रहे आटो को टैंकर ने टक्कर मार दी। टैंकर की टक्कर से आटो में बैठी सवारियां टैंकर के नीचे आ गई। जिससे दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे आगरा खंदौली मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर हाईवे से हटाया। इसके बाद जाम खुला।

Agra Road Accident Tanker rammed an auto full of passengers 3 women including a teenager died

इस हादसे में 16 वर्षीय कुमारी रोशनी निवासी टूंडला, 58 वर्षीय शर्मिला पत्नी अरुण कुमार निवासी अनुपम गार्डन, और 38 वर्षीय नीरू पत्नी पहुप सिंह निवासी ग्राम नगला बाबा जी, थाना खंडोली आगरा की मौत हो गई। जबकि 50 वर्षीय चंद्रावती पत्नी सुनहरी लाल निवासी ग्राम बड़ा कुआं थाना टूंडला, 12 वर्षीय पवित्र पुत्री रज्जो टूंडला और 60 वर्षीय नथिया पत्नी रामसहाय ग्राम लाडपुर हाथरस घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+