Agra News: घायल युवक के चेहरे पर दबंग युवक ने किया पेशाब, पैर भी पकड़वाए...वीडियो सामने आने के बाद दो अरेस्ट

Agra News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुआ पेशाब कांड जैसा मामला बीते दिनों उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) जिले से सामने आया है। यहां दबंगों ने एक शख्स के ऊपर पेशाब किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उससे (पीड़ित) पैर भी पकड़वाए।

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना का वीडियो सामने आया, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सामने के हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में 24 जुलाई को आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

Agra DCP Suraj Kumar Rai

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और आरोपी के बीच दुश्मनी थी। आगरा के डीसीपी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना करीब चार महीने पुरानी है और सिकंदरा थाना क्षेत्र के हाइवे पर हुई थी। पीड़ित शख्स फतेहपुर सीकरी का रहने वाला है। जिसपर आदित्य नाम के शख्स ने पेशाब किया था।

Recommended Video

    घायल युवक के चेहरे पर दबंग युवक ने किया पेशाब, पैर भी पकड़वाए...वीडियो सामने आने के बाद दो अरेस्ट

    इस मामला में आगरा पुलिस ने मुख्य आदित्य और उसके साथी भोला को सोमवार 24 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें आज यानी मंगलाव 25 जुलाई को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। बताया जाता है कि आदित्य की पृष्ठभूमि आपराधिक रही है और वह पहले भी जेल भी जा चुका है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत आदित्य और भोला के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    क्या था पूरा मामला
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिनों पहले आदित्य अपने साथी भोला के साथ हाईवे से गुजर रहा था। इसी समय रास्ते में आदित्य को फतेहपुर सीकरी का रहने वाला एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे देखकर ये दोनों रुके गए और उसकी मदद करने की बजाय आदित्य ने उसके मुंह पर पेशाब किया। उसके साथी भोला ने इसका वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं, पीड़ित के साथ मारपीट की और पैर भी पकड़वाए।

    वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
    जैसे ही सोमवार 24 जुलाई को घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस विभाग में हड़कंम मच गया। आनन-फानन में हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो यह वायरल वीडियो करीब तीन-चार माह पुराना है। बताया गया कि दबंग आरोपी आदित्य पहले भी रंगबाजी करने के मामले में जेल जा चुका है। उसने सिकंदरा में होटल में तोड़फोड़ की थी।

    मध्य प्रदेश के सीधी में हुई थी ऐसी घटना
    इसी तरह की एक घटना कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भी हुई थी, जिसका वीडियो सामने आया था। इसमें दलित युवक पर प्रवेश शुक्ला नाम के एक युवक पेशाब कर दिया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+