Agra nikay chunav result: बीजेपी से हेमलता दिवाकर ने 1 लाख से ज्यादा मतों से की मेयर सीट अपने नाम
आगरा की मेयर सीट पर पिछले 3 दशकों से भाजपा का ही वर्चस्व रहा है। उसी को बरकरार रखते हुए इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने 1 लाख से ज्यादा मतों से अपनी जीत दर्ज की।

यूपी नगर निकाय चुनाव में आगरा की मेयर सीट पर सभी की नजरे टिकी हुई थीं। दरअसल पिछले तीन दशकों से यहां पर बीजेपी का कब्जा रहा है। पहली बार 1989 में भाजपा के रमेश कांत लवानिया मेयर बने थे और तबसे लगातार भाजपा ही इस सीट को अपने नाम करती आई है। हालांकि इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प हुआ, क्योंकि मतगणना के शुरू होते ही बसपा की डॉ लता बाल्मीकि ने बीजेपी को अच्छी-खासी टेंशन दे दी थी। मगर अंत में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने बाजी पलट दी और मेयर की सीट अपने नाम कर ली।

1 लाख से ज्यादा मतों से भाजपा की जीत
बता दें कि 4 मई को पहले चरण में आगरा की मेयर सीट के लिए मतदान हुआ था और वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा था। यहां कुल 37.07 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं आज यानी 13 मई को इसकी मतगणना की गई। जिसमे भाजपा द्वारा पिछले 30 साल के इतिहास को दोहराते हुए इस बार भी यह सीट अपने नाम कर गई। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद भाजपा की मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने 1,08,468 की बढ़त से जीत दर्ज की। 21वें यानी अंतिम चक्र की मतगणना के बाद हेमलता दिवाकर को कुल 2,67,925 वोट मिले तो वहीं बसपा की डॉ लता बाल्मीकि 1,59,457 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।

Recommended Video

दिलचस्प था ये मुकाबला
आपको बता दें कि शनिवार सुबह जैसे ही मतगणना के रुझान आना चालू हुए, बसपा की डॉ लता बाल्मीकि ने 7000 वोटों की बढ़त बना ली थी। ये बढ़त चौथे राउंड तक आते-आते 21,309 वोटों की हो गई थी। लेकिन 6वे राउंड की मतगणना से अचानक बीजेपी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी और ये बढ़त केवल 14,072 वोटों की रह गई। इसके बाद बीजेपी कवर करती चली गई और 10वे राउंड में हेमलता दिवाकर 1,915 वोट से आगे हो गई। फिर तो जैसे T20 मैच खेला जाने लगा। 13वें राउंड में 25 हजार वोटों से बीजेपी आगे फिर, 16वें राउंड में 50 हजार वोटों से आगे, उसके बाद अंतिम राउंड में 1,08,654 वोटों से हेमलता दिवाकर ने अपनी प्रतिद्वंदी बसपा की डॉ लता बाल्मीकि को हराया।












Click it and Unblock the Notifications