Agra: बारिश से गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, मलबे में दबकर 3 बच्चों की मौत, छह घायल
Agra: बारिश से गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, मलबे में दबकर 3 बच्चों की मौत, छह घायल
Agra, Jun 16: बारिश के दौरान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक निर्माणाधीन मकान की छत अचानक से गिर गई। हादसे के वक्त परिवर के करीब नौ सदस्य घर में मौजूद थे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल है, जिनका इलाज चल रहा है।
Recommended Video


यह हादसा आगरा जिले के कागारौल कस्बे का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, कागारौल कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में हाकिम सिंह उर्फ हक्को का परिवार रहता है। मंगलवार रात को पूरा परिवार घर में मौजूद था। हाकिम ने कुछ समय पहले ही नया घर बनवाया है। घर के कुछ हिस्से में काम बाकी है। लेकिन परिवार रहने लगा था। मंगलवार रात को हल्की बारिश के बाद अचानक मकान का कुछ हिस्सा ढह गया। मकान में उस समय महिलाओं और बच्चों समेत कुल 9 लोग मौजूद थे।
आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। हाकिम के घर से आ रही चीखपुकार को सुन लोग उसी ओर दौड़ पड़े और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर कागारौल थाना प्रभारी नीरज मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौरन रेस्क्यू अभियान चालू कराया। फोर्स ने एक एक करके मलबे में फंसे नौ लोगों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मयंक (5) पुत्र राजेश, प्राची (3) पुत्री राजेश और रोशनी (8) पुत्री अनिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं जीतू (18) पुत्र हाकिम, डॉली (30) पुत्री हाकिम, खुशी (8) पुत्री राजेश, दिव्यांशी (5) पुत्री अनिल और अनुष्का (2) पुत्री अनिल गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दो लड़की और एक लड़के जिनकी उम्र करीब (3-8 साल) को अस्पताल में मृत लाया गया था। घायलों का इलाज किया जा रहा है। कुल 9 लोग फंस गए थे।












Click it and Unblock the Notifications