Agra: आर मधुराज हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, दम घुटने से डॉक्टर और बेटे-बेटी की मौत

Agra: हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, दम घुटने से डॉक्टर और बेटे-बेटी की मौत

आगरा, 05 अक्टूबर: आर मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। हॉस्पिटल में आग लगने से उसमें भर्ती मरीजों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। तो वहीं, आग और धूए की चपेट में आने से हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर राजन, उनकी बेटी और बेटे की मौत हो गई। इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

Agra News: Massive fire at R Madhuraj Hospital no more owner, son and daughter

यह हादसा आगरा जिले के शाहगंज के खेरिया मोड़ स्थित आर.मधुराज हॉस्पिटल का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्पिटल में डॉक्टर राजन अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहते थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से फोम के गद्दों में आग लग गई। आग लगने से नर्सिंग होम के भीतर धुआं फैल गया, जिससे मरीजों में भगदड़ मच गई।

आग ने हॉस्पिटल को सभी तरफ से अपनी चपेट में लिया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अस्पतल में फंसे मरीजों और कर्मचारियों को बाहर निकाला। इस दौरान मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक, अग्निकांड के समय 7 मरीज और 5 कर्मचारी अस्पताल में मौजूद थे, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर राजन उनकी बेटी सिमरन, बेटा ऋषि आग में फंस गए थे। तीनों को निकालकर सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर राजन और उनकी 14 साल की बेटी शालू और बेटे ऋषि की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक अस्पताल में लगी आग से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+