शर्मनाक! रिश्तेदारों के सामने नई नवेली दुल्हन को किया निर्वस्त्र, बाइक न मिलने पर किन्नर बता घर से निकाला
एक नई नवेली दुल्हन को दहेज लोभियों ने हाथ की मेंहदी का रंग फीका पड़ने से पहले ही किन्नर का आरोप लगाकर पहले तो सबके सामने निर्वस्त्र किया और फिर घर से बाहर निकाल दिया। मात्र एक बाइक के लिए उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर दी।

वैसे तो आज के समय में दजेह जैसी कुप्रथा के खिलाफ कई सख्त कानून बनाए गए हैं, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन आगरा से ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जिसमे शादी के अगले ही दिन दहेज लोभी ससुरालियों ने दुल्हन के सामने बाइक और अंगूठी की मांग कर दी। डिमांड पूरी न हो पाने के चलते मुंह दिखाई की रस्म के दौरान नवविवाहिता को किन्नर बता कर रिश्तेदारों के सामने निर्वस्त्र कर दिया। और विरोध करने पर दुल्हन को मायके के पास रास्ते में छोड़कर चले गए।
दहेज़ लोभियों की घिनौनी करतूत
बता दें कि आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती की शादी 11 दिन पूर्व 20 मई को इरादतनगर क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। युवती के अनुसार परिवार ने यथा संभव दहेज देकर बढ़िया दावत के साथ शादी की थी। लेकिन शादी के अगले ही दिन पति, सास और देवरों द्वारा दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी लाने का दबाव बनाया जाने लगा। जिसपर उसने कहा कि परिजन से इस बारे में बात करेगी। लेकिन ससुरालियों ने उसकी एक न सुनी और दहेज न लाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट करने लगे।

किन्नर बताकर किया निर्वस्त्र, रास्ते में फेंक कर हुए फरार
मारपीट से भी जब ससुरालियों का मन नहीं भरा तो 24 मई को आयोजित की गई मुंह दिखाई की रस्म के दौरान तमाम रिश्तेदारों के सामने आरोपियों ने दुल्हन पर किन्नर होने का आरोप लगाया और जबरदस्ती कुछ पुरुष रिश्तेदारों व महिलाओं के सामने उसका परीक्षण करने के नाम पर उसे निर्वस्त्र कर दिया। यही नहीं बल्कि जब दुल्हन ने निर्वस्त्र करने का विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर जबरन गाड़ी में बिठाया और मायके के रास्ते पर ले जाकर फेंक दिया।
Recommended Video

कलंकित कर छोड़ दिया, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
वहीं जब पीड़िता रोती बिलखती घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर उसकी मां ने ससुराल फोन किया। ससुरालियों ने लड़की को न रखने की बात कहते हुए उनसे फोन पर गाली गलौच की। पीड़िता के परिजाओं का कहना है कि मात्र एक दिन गृहस्थ जीवन बिताने के बाद उसके कुंवारेपन को खत्म कर अब उसे कलंकित कर छोड़ दिया गया है। पीड़िता की गुहार पर अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने थाना फतेहाबाद पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications