Agra Chunav Result 2024: आगरा सीट पर बीजेपी के बघेल जीते, सपा के कर्दम को 2 लाख मतों से हराया
Agra lok sabha Result 2024: आगरा लोकसभा सीट पर 04 जून की सुबह 8 बजे से मतगणना जारी खत्म हो गई है। इस सीट पर बीजेपी ने अपना विजय पताका फहरा दिया है। बीजेपी के एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी के नेता और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को हरा दिया है।
बीजेपी के एसपी सिंह बघेल ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 2 लाख 71 हजार 294 मतों से हराया है। बघेल को 5 लाख 99 हजार 397 वोट मिले है। वहीं, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश कर्दम को 3 लाख 28 हजार 103 मत ही प्राप्त हो सके। वहीं, बसपा की पूजा अमरोही को 176474 वोट प्राप्त हुए।

बता दें कि सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में बीजेपी और इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली थी। वहीं, बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही सुबह से तीसरे नंबर ही चल रही थी। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी के एसपी सिंह बघेल 73929 वोटों से आगे चल रहे थे।
बघेल को 169581 वोट मिले थे तो वहीं, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम 95652 वोट मिले थे। अगर बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही की बात करें तो वो 59183 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रही। चार बजे तक के रुझानों में बीजेपी के एसपी सिंह बघेल 177114 वोटों से आगे चल रहे है।
बघेल को 406701 वोट मिले है तो वहीं, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम 229587 वोट मिले है। अगर बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही की बात करें तो वो 127902 मतों के साथ तीसरे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications