आगरा: एनकाउंटर में दबोचा गया बदमाश हसन अली, सेल्स मैनेजर की लूट के बाद की थी हत्या

आगरा। ताजनगरी आगरा में बीती 19 अक्टूबर को सेल्स मैनेजर की लूट के बाद हत्या करने वाले आरोपी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा है। बदमाश हसन अली को गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा और रुपए से भरा बैग बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी बीआर प्रमोद ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोकने की जब कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है।

Agra criminal arrested in police encounter

बदमाश ने पुलिस पर की थी फायरिंग

एत्माद्दौला पुलिस गुरुवार रात स्टेशन इलाके में 80 फुटा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां एक बिना नंबर प्लेट की बाइक आती दिखी। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें बदमाश घायल हो गया। बाइक सवार बदमाश हसन अली को दो गोली लगी हैं। हसन को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके पास से एक तमंचा और नोटों से भरा बैग मिला है।

सेल्स मैनेजर से लूट के बाद गोली मारकर की थी हत्या

बता दें, 19 अक्टूबर को थाना एत्माद्दौला के नुनिहाई क्षेत्र में दिनदहाड़े सेल्स मैनेजर सोनू की लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। पता चला था कि सोनू के पास 7 लाख रुपए थे, जिसे बदमाश लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद आगरा के एडीजी, एसएसपी, एसपी सिटी मौके पर पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाश की पहचान हसन अली के रूप में की थी। पुलिस के मुताबिक, हसन पर आगरा में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+