आगरा: डॉक्टर पत्नी कमरे में फंदे से लटकी मिली, पति ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर

आगरा। ताजनगरी आगरा में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित अग्रवाल की पत्नी डॉ. दीप्ति अग्रवाल ने सोमवार शाम फांसी लगा ली। डॉक्टर सुमित ने दरवाजा तोड़कर उन्हें फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर दीप्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई। बताया जा रहा है कि उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। आत्महत्या के प्रयास का अभी तक कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि डॉ. दीप्ति अग्रवाल के बेहतर इलाज के लिए उन्हें फरीदाबाद रेफर कर दिया गया है। परिजनों से आगरा पुलिस को तहरीर पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है।

Recommended Video

    आगरा: डॉक्टर पत्नी कमरे में फंदे से लटकी मिली, पति ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर
    agra cardiologist doctor wife try to kill self admitted in hospital

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, डॉक्टर एससी अग्रवाल के बेटे अपनी पत्नी के साथ ताजगंज क्षेत्र में रहते हैं। पति-पत्नी स्वयं भी डॉक्टर ही हैं। जब वह काम खत्म कर घर वापस लौटे तो उन्होंने नौकरानी से अपनी पत्नी के बारे में पूछा। नौकरानी ने बताया कि वह अपने कमरे में ही होंगी, जब डॉक्टर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़ दिया गया। दरवाजा तोड़ने के बाद डॉक्टर ने देखा तो उनके हाथ-पैर फूल गए। उनकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी।

    चिंताजनक बनी है डॉक्टर दीप्ति की हालत

    आनन-फानन में फंदे से उतारकर उन्हें अस्पताल में लाया गया, फिर उसके बाद बेहतर इलाज के लिए फरीदाबाद भेजा गया है। डॉक्टर दीप्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई। बताया जा रहा है कि उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस आत्मघाती कदम के पीछे क्या वजह है, यह तो महिला डॉक्टर को जब होश आएगा तो वही बता पाएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+