Agra: सावधान! सड़कों पर घूम रहे हैं यमराज, ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया तो हो सकता है ये काम
वैसे तो यमराज बनकर बिना हेलमेट वालों के सामने आना और उन्हें सबक सिखाने का यह वीडियो काफी मजेदार लगता है। जो भी इसे देखता है वो अपनी हंसी नहीं रोक पाता है। लेकिन इसके पीछे का जो मकसद है वो वाकई काबिले तारीफ है।

इन दिनों आगरा की सड़कों पर यमराज घूम रहे हैं। अगर आपकी दोपहिया गाड़ी या चार पहिया गाड़ी के सामने अचानक से यमराज की कॉस्ट्यूम में कोई आ खड़ा हो तो चौंकिए का नहीं! यह असली का यमराज नहीं है बल्कि एक कलाकार है, जो आगरा पुलिस के साथ मिलकर लोगों को ट्रैफिक रूल समझा रहा है।आगरा के हरी पर्वत चौराहे पर ये अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां पर यमराज की कॉस्ट्यूम पहन कर सुनील नाम का कलाकार उन लोगों के सामने प्रकट हो जाता है, जो ट्रैफिक रूल तोड़ते हैं। बाकायदा उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाता है।

हेलमेट नहीं लगाया तो यमराज आएगा
आपको बता दें कि यमराज की कॉस्ट्यूम में जो कलाकार आपको तस्वीर में दिख रहा है, उसका नाम सुनील कुमार है। सुनील कुमार अजमेर के रहने वाले हैं और अपना थिएटर से जुड़े हैं। सुनील द्वारा यमराज की पोशाक पहनने के पीछे का कारण है लोगों को ट्रैफिक रूल समझाना। आज उन्होंने आगरा के हरिपर्वत चौराहे पर आगरा पुलिस के साथ मिलकर लोगों को ट्रैफिक रूल समझाया। सुनील अपने शब्दों में कहते हैं कि "अगर आप ट्रैफिक रूल्स का पालन नहीं करेंगे तो आपको एक बार शायद पुलिस छोड़ दे, लेकिन यमराज नहीं छोड़ सकते" इसलिए अपने लिए नहीं तो अपने परिवार के लिए ट्रैफिक रूल्स का पालन करें।

Recommended Video

क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया में भी किया है काम
सुनील कहते हैं कि हर साल रोड एक्सीडेंट में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसमें हमारी और आपकी लापरवाही है। हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। अगर हम गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट हेलमेट और जरूरी नियमों का पालन करें तो इन घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
सुनील थियेटर की दुनिया से पिछले 15 सालों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कई सारे टीवी सीरियल भी किये हैं। जिसमें क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया शामिल हैं। इसके एलावा उनकी चार टीम आगरा में है, जो इसी तरह से लोगों को ट्रैफिक रूल समझा रही है। इसके साथ ही हर दिन हर चौराहे पर ये लोगों को यमराज की कॉस्ट्यूम पहन कर ट्रैफिक रूल के बारे में जागरूक करते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह आगरा के सेल्फी पॉइंट पर लोगों को यमराज बनकर ट्रैफिक रूल समझाएंगे।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications